गाजियाबाद : दो भाई अपनी ही बहन से करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, 22 सप्ताह की गर्भवती हुई तो मां ने करवाया बेटों को गिरफ्तार

साहिबाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो भाइयों ने अपनी 13 साल की बहन से दुष्कर्म किया। लड़की 22 सप्ताह की गर्भवती है। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया गया। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ उनकी निगरानी भी कर रहे हैं। लड़की की मां ने दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 | 
rape
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपनी सगी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पिछले एक साल से वह अपनी नाबालिग बहन की इज़्ज़त से खेलते रहे। माता-पिता को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की गर्भवती हो गई। अब माता-पिता ने खुद अपने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भाई भी नाबालिग हैं।READ ALSO:-बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, 5 घायल मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

मामला साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थाना क्षेत्र का है। यहां दो भाई पिछले एक साल से अपनी 13 साल की बहन से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। एक दिन अचानक लड़की की तबीयत खराब हो गई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। वह कह रही थी कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। जब डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि लड़की 22 हफ्ते की गर्भवती है। यह सुनकर माता-पिता हैरान रह गए।

 

जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा, 'दोनों भाई पिछले एक साल से मेरे साथ गलत काम कर रहे हैं। मैं मना भी करती थी तो वे मुझे धमकाते थे।' अपनी बेटी की बात सुनकर माँ ने तुरंत अपने बेटों को फ़ोन लगाया। उनसे इस बारे में पूछा तो पहले दोनों भाई इस बात को  घुमाते रहे। लेकिन बाद में जब मां ने बताया कि उसकी बहन गर्भवती हो गई है।  दोनों भाई डर गये। तब दोनों ने अपनी मां के सामने कबूल किया कि वे दोनों अपनी बहन के साथ ऐसा गलत काम करते थे। 

 KINATIC

मां ने अपने बेटों को गिरफ्तार करवा दिया
इसके बाद मां ने दोनों बेटों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 whatsapp gif

डॉक्टर ने क्या कहा
डॉक्टर ने बताया कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तो उसका पेट फूला हुआ था। लड़की कह रही थी कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। हमने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह 22 सप्ताह की गर्भवती निकली। लड़की की उम्र काफी कम है। ऐसे में उनका इस तरह प्रेग्नेंट होना हमारे लिए बेहद हैरानी की बात थी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।