बिजनौर: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, 5 घायल मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिजनौर जिले के झालू में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आग लग गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि छह से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। 
 | 
BIJNOR
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए हैं। घटना हल्दौर थाने के गंगोड़ा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।READ ALSO:-बिजनौर : 'मैंने पापा का भरोसा तोड़ा, प्लीज एक बार मुझसे मिलने आ जाओ, 'अपनी ही दो बहनों की हत्या की थी, कातिल बहना को अब हो रहा है पछतावा!

 Image

मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने की घटना में बुरी तरह झुलसे पांचों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है। 

बताया गया कि ग्राम गंगोड़ा के जंगल में तिल्ली बम बनाने की फैक्ट्री है। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे इस पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। लेकिन आग में एक मजदूर जिंदा जल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गये। 

 KINATIC

आग फैल रही थी
आगजनी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंची। आग पर काबू पाने का काम शुरू हुआ। आग लगातार फैलती जा रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया गया तो एक कर्मचारी जिंदा जला हुआ मिला। वहीं, पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गये। वह दर्द से कराह रहा था। उसे बचाया गया और एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

 whatsapp gif

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
पांचों मजदूरों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मरने वाले मजदूर का नाम अमित था। वह गोपालपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। अमित की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  आग कैसे लगी इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या इसके पीछे कोई लापरवाही थी?
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।