गे पार्टनर को पार्क में मिलने बुलाया, दोनों में हुआ झगड़ा और फिर काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट, इस बात से नाराज हो गया था

 दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो समलैंगिक युवकों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हो गया। जब एक ने अपनी साथी से शादी करने से मना कर दिया तो दूसरे युवक ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर वह वहां से भाग गया।
 | 
gay partner
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां सीलमपुर इलाके में 22 वर्षीय युवक पर उसके समलैंगिक साथी ने हमला कर दिया। इससे युवक की जान खतरे में पड़ गई। आरोपी के हमले में पीड़ित के गुप्तांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी हमलावर फरार है।READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में 2 दिन बारिश का अलर्ट; नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, गरज-चमक के साथ ओले भी पड़ेंगे

 

यह घटना 11 जनवरी को हुई जब पीड़ित पर उसके दोस्त ने हमला किया। आरोपी ने धारदार हथियार से पीड़ित के गुप्तांग पर हमला किया। हमले के बाद पीड़ित का भाई उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

डॉक्टरों ने पीड़ित की चोटों की पहचान 'ब्लंट ट्रॉमा' के रूप में की है। उसे विशेष देखभाल के लिए उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमलावर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पार्क में मिलने के लिए बुलाया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीलमपुर में रहने वाले दो युवक समलैंगिक संबंध में थे। लेकिन उनमें से एक की शादी कहीं और तय हो गई। जिससे दूसरा नाराज हो गया। दूसरे साथी ने पहले से शादी से इंकार करने को कहा। लेकिन पहला साथी नहीं माना। फिर दूसरे साथी ने उसे आखिरी बार मिलने की बात कहकर राम पार्क बुलाया। इसके बाद दोनों मिलने पार्क पहुंचे। यहां फिर से शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

 

भाई ने पहुंचाया अस्पताल 
फिर उसके बाद दूसरे साथी ने पहले साथी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी तुरंत वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भाई उसे अस्पताल ले गया। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 SONU

पीड़ित ने पुलिस को बताया- मेरी अगले महीने शादी है। इसलिए मैंने अपने दोस्त से मिलना बंद कर दिया। वह बार-बार शादी तोड़ने की बात कह रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।