समोसे में अंदर मिले कंडोम, तंबाकू और पत्थर, सामने आई कैंटीन मालिक की सच्चाई! पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

 महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कैंटीन मालिक ने समोसे में कंडोम समेत कई आपत्तिजनक चीजें भर दीं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। 
 | 
PUNE
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां लोगों को समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू के टुकड़े मिले। इसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। READ ALSO:-Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G दोनों हुए भारत में लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन.....

 

5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, ये मामला पिंपरी चिंचवड़ इलाके का है। यहां एक कैंटीन के अंदर लोगों को समोसे में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसके बाद कंपनी अधिकारी ने चिखली पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 


आरोपी कैंटीन का ठेका खत्म होने से नाराज था
बताया जा रहा है कि आरोपी रहीम शेख कैंटीन का ठेका खत्म होने से नाराज था।  कंपनी के मालिक के मुताबिक समोसे का ठेका एसआरएस इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को दिया गया था। जब ये कंपनी समोसे सप्लाई दी तो एक दिन एक दिन घाव लगी पट्टी निकली आई थी। इसके बाद इस कंपनी से अनुबंध खत्म कर दिया गया। 

 KINATIC

कर्मचारियों को समोसा वितरित किया गया
इसके बाद दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया गया। दूसरी कंपनी को ठेका देने से रहीम शेख नाराज हो गया था। इसके बाद उसने कंपनी मालिक से बदला लेने की साजिश रची। इसके बाद रहीम खान ने समोसे में कंडोम, तंबाकू और पत्थर  भरवा दिए। और उन अपने कर्मचारियों को दूसरी कैंटीन में भर्ती करवा दिया। इन लोगों ने ये समोसे तैयार किए फिर एक दिन उन्हें कंपनी के कर्मचारियों को बांट दिया गया। फिर जब कंपनी के कर्मचारियों ने समोसे खाने के लिए खोले तो उनमें आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसके बाद शिकायत दर्ज करायी गयी। 

 whatsapp gif

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और धारा 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके जरिए आरोपी न सिर्फ कंपनी के मालिक से बदला लेना चाहता था, बल्कि दूसरी कंपनी का ठेका रद्द भी करवाना चाहता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई और खुलासे हो सकते हैं। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।