Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G दोनों हुए भारत में लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन.....

सैमसंग इस एम सीरीज के साथ 4 एंड्रॉइड वर्जन अपग्रेड ऑफर कर रहा है। हैंडसेट अब अमेज़न के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी एम15 5जी खरीदते समय खरीदार एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड (EMI only) लेनदेन पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। Samsung Galaxy M15 5G खरीदारों को Amazon पर 25W फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर मुफ्त मिलेगा।
 | 
Samsung Galaxy M55 5G
सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy M55 5G और Samsung Galaxy M15 5G लॉन्च कर दिए हैं। गैलेक्सी एम55 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जबकि Galaxy M15 एक बजट पेशकश है। READ ALSO:-चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, जानिए कैसे करें बुकिंग और कौन से दस्तावेज लगेंगे?

 

Samsung Galaxy M55 5G and M15 5G: कीमत
Samsung Galaxy M55 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये और Galaxy M15 5G की शुरुआती कीमत 13,299 रुपये है। Galaxy M15 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,299 रुपये है. जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,799 रुपये है। जबकि Galaxy M55 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। 

 SAMSUNG

Samsung Galaxy M55 5G खरीदने पर सैमसंग सभी बैंकों के कार्ड लेनदेन पर 2,000 रुपये की छूट दे रहा है। हैंडसेट अब अमेज़न के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी एम15 5जी खरीदते समय खरीदार एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड (EMI only) लेनदेन पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। Samsung Galaxy M15 5G खरीदारों को Amazon पर 25W फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर मुफ्त मिलेगा।

 

Samsung Galaxy M55 5G and M15 5G: स्पेसिफिकेशन
Galaxy M55 और Galaxy M15 में एक जैसी डिजाइन और 50MP का रियर कैमरा है। Galaxy M55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। रिटेल बॉक्स में एक चार्जिंग एडॉप्टर भी है।

 

Samsung Galaxy M15 5G एक सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है। यहां Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 के सभी स्पेसिफिकेशन देखें।

 

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का sAMOLED डिस्प्ले है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 1000 निट्स की अधिकतम चमक और सेंटर पंच होल नॉच है। जबकि M15 में 6.5 इंच sAMOLED डिस्प्ले है। फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ उपलब्ध है।

 

Samsung Galaxy M55 5G में 8GB रैम है। वहीं Samsung Galaxy M15 5G फोन 4GB/6GB रैम ऑप्शन में आ रहा है। Samsung Galaxy M55 5G में ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB/256GB है। जबकि Samsung Galaxy M15 5G में 128 जीबी स्टोरेज है। दोनों में माइक्रोएसडी (हाइब्रिड) कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके जरिए आप अपना स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

 KINATIC

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन में एंड्रॉइड 14 आधारित OneUI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी 4 एंड्रॉइड अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

 

Samsung Galaxy M55 5G में OIS के साथ 50MP का कैमरा है। 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 MP का कैमरा दिया गया है। 

 

Samsung Galaxy M15 5G में 50MP कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 13 MP का कैमरा दिया गया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।