दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास, हिमाचल से हरियाणा तक बारिश, जानें यूउत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज दस से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। संभावना है कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। 
 | 
DW
हिमाचल प्रदेश पर बने गहरे दबाव के कारण आज राज्य में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बर्फबारी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में होगी।  हालांकि, निचले इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मेघालय और नागालैंड में बारिश की पूरी संभावना है। इससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है. उधर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। Read Also:-हाईवे बनेगा डिजिटल, नीचे दौड़ेगा लाइट से तेज इंटरनेट, हाईटेक बनेगी 10 हजार किमी लंबी सड़क, इन राज्यों से गुजरेगी

 

इसके चलते आज गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम अध्ययन वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, अरब सागर में बना चक्रवात 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इससे उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। तेज़ हवाएँ चलेंगी। 

 

हवा की गति करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। यही स्थिति हिमालय क्षेत्र में भी है। इधर हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक गहरा दबाव क्षेत्र बन गया है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है. जबकि निचले इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 

 whatsapp gif

इसी तरह तमिलनाडु और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसी तरह उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के अलावा उत्तरी पंजाब में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज संभावित बारिश से विजयादशमी के मौके पर विभिन्न राज्यों में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में खलल पड़ सकता है। इस प्रकार की सम्भावना विशेषकर हिमालय क्षेत्र में प्रबल है। दरअसल, दोपहर में इन इलाकों में बारिश की संभावना है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।