BJP की नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ता ने किया फायर, मचा हड़कंप-मंच पर मौजूद थे दो विधायक;

मामला बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे सहसवान विधानसभा क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को BJP प्रत्याशी दुर्विजय सिंह की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। मंच पर जिले के दोनों बीजेपी विधायक और कई BJP कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंच पर जब सभी लोग बोल चुके थे तो BJP प्रत्याशी दुर्विजय सिंह का संबोधन शुरू हो गया। वह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये जनहित के कार्यों को गिना रहे थे। 
 | 
BJP
लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों BJP और समाजवादी पार्टी दोनों ही क्षेत्रों में व्यस्त हैं। नुक्कड़ सभाएं चल रही हैं। ऐसी ही एक नुक्कड़ सभा सहसवान में BJP प्रत्याशी दुर्विजय सिंह कर रहे थे। वह माइक से संबोधित कर ही रहे थे कि अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी।READ ALSO:-मेरठ : टीवी सीरियल 'रामायण' के राम और उनकी पत्नी कितने हैं अमीर, अरुण गोविल ने नामांकन पत्र में किया खुलासा

 

उन्होंने मंच से कहा, फायर मत करो भाई, अब प्रदेश में गोलीबारी और फायरिंग दोनों बंद हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। जिसे नुक्कड़ सभा में फायरिंग बताया गया। हालांकि, पुलिस और BJP सदस्यों ने इससे इनकार किया है। 

 

मंच पर जिले के दो BJP विधायक थे
मामला बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे सहसवान विधानसभा क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को BJP प्रत्याशी दुर्विजय सिंह की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। मंच पर जिले के दोनों BJP विधायक और कई BJP कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंच पर जब सभी लोग बोल चुके थे तो BJP प्रत्याशी दुर्विजय सिंह का संबोधन शुरू हो गया। वह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये जनहित के कार्यों को गिना रहे थे। 

 

वह बता रहे थे कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कैसे आगे बढ़ रहा है। इसी बीच एक धमाके की आवाज सुनाई दी, मानो किसी ने उनकी बात के समर्थन में हर्ष फायरिंग कर दी हो। जब उन्होंने यह देखा तो उंगली दिखाकर बोला कि भाई फायरिंग मत करो भाई। अब करने की की जरूरत नहीं पड़ेगी, चिंता मत कीजिए, फायर और करने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और आगे भी रहेगी। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। 

 KINATIC

वीडियो हुआ वायरल
जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो BJP के लोग यह बोलते दिखे कि ये फायर नहीं था, पटाखों की आवाज थी। सहसवान इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने भी फायर होने की जानकारी से इनकार किया। इस संबंध में BJP के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य का कहना है कि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष स्टार प्रचारक दुर्विजय सिंह शाक्य सहसवान से गुजर रहे थे। कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी हुई। उन्होंने पटाखे जलाने से मना किया था। कार्यक्रम में फायरिंग की बात बिलकुल निराधार है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।