मेरठ : टीवी सीरियल 'रामायण' के राम और उनकी पत्नी कितने हैं अमीर, अरुण गोविल ने नामांकन पत्र में किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के पास 3 लाख 75 हजार रुपये हैं। जबकि बैंक खाते में 1 करोड़ 34 लाख 9 हजार 71 रुपये हैं। जबकि उन्होंने शेयर बाजार में 1.22 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 16.51 लाख रुपये का निवेश किया है। 
 | 
ARUN GOVIL
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी के साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी कलक्ट्रेट पहुंचे। READ ALSO:-किसी भी दलाल को पैसा दिए बिना, लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं? आइए जानते हैं क्या है इसका प्रोसेस?

 

अरुण गोविल ने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल के पास 4 लाख 7500 रुपये हैं। उनके खाते में 80 लाख 43 हजार 149 रुपये हैं। और  साथ ही शेयर बाजार में 1 करोड़ 43 लाख 59 हजार 555 रुपये का निवेश किया है और अरुण क्रिएशन में 15 लाख 65 हजार 971रूपये हैं। श्रीलेखा गोविल के पास 600 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 32 लाख रुपये से ज्यादा है।

 

वहीं अरुण गोविल के पास 3 लाख 75 हजार रुपये हैं। जबकि बैंक खाते में 1 करोड़ 34 लाख 9 हजार 71 रुपये हैं। जबकि उन्होंने शेयर बाजार में 1.22 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 16.51 लाख रुपये का निवेश किया है। उनके पास 220 ग्राम सोने के आभूषण भी हैं, जिनकी कीमत 10 लाख 93 हजार 291 रुपये है। अरुण गोविल पर एक्सिस बैंक से 16.4 लाख रुपये का कर्ज है।

 


मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) निवासी चंद्र प्रकाश गोविल के पुत्र अभिनेता अरुण चंद्र प्रकाश गोविल (72) हैं, जो वर्ष 1980 के दशक में रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुए थे। नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में, उपरोक्त घोषणा की है।  गोविल गोविल के खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी नहीं है। उनके और उनकी पत्नी के पास कोई असलहा भी नहीं है, लेकिन उनके पास एक मर्सिडीज कार है।

 


जानिए अरुण गोविल को
  • पूरा नाम: अरुण चंद्रप्रकाश गोविल
  • पिता: चंद्र प्रकाश गोविल
  • पत्नी: लेखा गोविल
  • बेटी: सोनिका 
  • पता: 305,306 अमरनाथ टावर्स वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट मुंबई
  • शिक्षा
  • हाई स्कूल: 1966 में राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ से किया
  • इंटरमीडिएट : 1968 में राजकीय इंटर कॉलेज, सहारनपुर से किया।
  • बीएससी: 1972 में पीएफ कॉलेज शाहजहाँपुर से किया

 KINATIC

हलफनामे के मुताबिक, अरुण गोविल ने 1966 में उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ से और 12वीं की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, सहारनपुर से पास की थी। वर्ष 1972 में उन्होंने बी.एससी. उत्तीर्ण की। (स्नातक) की परीक्षा आगरा विश्वविद्यालय के अंतर्गत जीएफ कॉलेज, शाहजहाँपुर से की।

 whatsapp gif

काफी देर तक जाम लगा रहा
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी वाहनों से पहुंचे। पुलिस ने गाड़ियों को कोर्ट के बाहर ही रोक दिया। जिसके कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।