Bharat Jodo Nyay Yatra : न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा-प्रधानमंत्री अब तक मणिपुर के आंसू पोंछने नहीं आए....

#WATCH कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। pic.twitter.com/As22hlohq6
इस दौरे को आगामी 2024 के संसदीय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भरने की कांग्रेस की आखिरी कोशिश माना जा रहा है। पार्टी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों की लगभग 100 लोकसभा सीटों को छूएगी। इससे जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH मणिपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं... लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।" pic.twitter.com/gEnSYJaSmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
कुछ ही देर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होगी
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कुछ ही देर में मणिपुर के थौबल से शुरू होने वाली है।
#WATCH मणिपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। pic.twitter.com/zKUb20Zytq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर BJP ने साधा निशाना
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर BJP बीजेपी सांसद के लक्ष्मण ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'देश की 140 करोड़ आबादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से खारिज कर दिया गया है। वे सत्ता में वापस आने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं लेकिन यह राजनीति है और कुछ नहीं।'
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi receives a warm welcome from party leaders and workers as he arrives in Manipur's Imphal
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He will kick-start 'Bharat Jodo Nyaya Yatra' from Manipur's Thoubal today. The yatra will cover over 6,700 kilometres over 67 days, going through 110… pic.twitter.com/dq7mDfknjB
न्याय का हक मिलने तक के नारे लगाए गए।
राहुल की यात्रा में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने न्याय का अधिकार मिलने तक नारे लगाए।
#WATCH | Manipur | Congress MP Rahul Gandhi interacts with people briefly as the Bharat Jodo Nyay Yatra continues.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He kickstarted the Yatra from Thoubal this evening. pic.twitter.com/UlQr18FQWK
राहुल गांधी इंफाल, मणिपुर पहुंचे
मणिपुर के इंफाल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह आज मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का शुभारंभ करेंगे। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
