नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 रेलवे कर्मचारी हुए गिरफ्तार; ये घिनौनी घटना प्लेटफार्म के ट्रेन लाइटिंग रूम में हुई

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला (30 वर्ष) के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग के हैं।
 | 
New Delhi Railway ST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला (30 वर्ष) के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में काम करते हैं। इनमें से दो ने गुरुवार रात प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के लाइटिंग रूम में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दो आरोपी गार्ड बनकर कमरे के बाहर खड़े रहे।Read Also:-

आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35 वर्ष), विनोद कुमार (38 वर्ष), मंगल चंद (33 वर्ष) और जगदीश चंद (37 वर्ष) के रूप में हुई है। रेलवे डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने उन्हें तड़के 3.27 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस को वहां से निकला।

 


रेलवे में नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और नौकरी की तलाश में थी। सतीश से उसकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी, जिसने उसे रेलवे में नौकरी देने का वादा किया था।

 

गुरुवार को सतीश ने उसे अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बुलाया। रात 10.30 बजे महिला कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर सतीश से मिली। इसके बाद वह उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां अन्य तीन आरोपी भी आ गए। इसके बाद दो आरोपियों ने  ट्रेन लाइटिंग हट में महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
garauv

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।