बेहद दर्दनाक : कार सवार युवकों ने युवती को मारी टक्कर, लड़की को 10 KM तक घसीटा; हड्डियां हुईं चकनाचूर, निर्वस्त्र मिला शव

राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां न्यू ईयर के जश्न के दौरान कार सवार 5 लड़के एक लड़की को अपनी कार से करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते ले गए, जिससे लड़की की मौत हो गई। 
 | 
DLHI
दिल्ली के बाहरी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत्त पांच युवक अपनी बलेनो कार में लड़की को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते ले गए। लड़की कार में फंसी हुई थी। लड़की की हालत ऐसी हो गई थी कि उसकी सारी हड्डियाँ चकनाचूर हो गई थीं और उसके शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं बचा था। लड़की के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचले गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। Read Also:-मेरठ : आवारा सांड ने बैंककर्मी के पेट में घुसाया सींग; और पटक-पटक के मार डाला, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव

 

चौंकाने वाली यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा समेत पूरी दिल्ली पुलिस नए साल का जश्न के लिए सड़कों पर थी। इसे देश का सबसे बड़ा सड़क हादसा बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 


लड़की के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वे शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। इस वजह से उन्हें नहीं पता चला कि लड़की कार में फंसी हुई है। युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी करके स्कूटी से अपने घर अमन विहार लौट रही थी। दिल्ली पुलिस इसे महज सड़क हादसा बता रही है, पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। युवती के साथ कुछ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।
मृतका परिवार में इकलौटी कमाने वाली थी 
इस दौरान मृतका अपने घर में अकेली कमाने वाली सदस्य थी। मृतक के परिवार में दो छोटे भाई-बहन हैं। जहां पिता की मौत हो चुकी है और मां बीमार रहती है। जहां मृतका बीती देर रात एक निजी समारोह में वेलकम गर्ल का काम कर लौट रही थी।  इसी दौरान हादसा हो गया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।