मेरठ : आवारा सांड ने बैंककर्मी के पेट में घुसाया सींग; और पटक-पटक के मार डाला, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव

मेरठ में एक आवारा सांड ने एक बैंक कर्मचारी को सड़कार पटक कर मार डाला।  कर्मचारी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया।
 | 
mrt
मेरठ में एक आवारा सांड ने एक बैंक कर्मचारी को पटक कर मार डाला। बैंक कर्मचारी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद भारतीय किसान यूनियन व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

 

सहित 4 थानों के 200 जवान भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, वह नहीं मान रहे हैं। उनकी मांग है कि चौकी प्रभारी को हटाया जाए। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़ा जाए।Read Also:-  काम की खबर : इस कार्ड के बिना नहीं कर सकेंगे वैष्णो देवी के दर्शन, नए साल से पहले बदले नियम....

 

पूरी रात सड़क पर पड़ी रही लाश
मृतक का नाम राहुल (25) है। वह झिंझोकर थाने के कंकरखेड़ा का रहने वाला था। राहुल बंधन बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात था। साल खत्म होने के कारण बैंक में क्लोजिंग थी। इस वजह से राहुल शनिवार रात 10 बजे बैंक से निकल गया।

 


जैसे ही वह बड़ौत मार्ग पर पहुंचा, सामने से दो सांडों ने आकर उस पर हमला कर दिया। पहले तो सांड ने बाइक को टक्कर मारने के बाद गिरा दिया। फिर पेट में सींग डालकर मार डाला। पूरी रात खुले में पड़ी रही राहुल की लाश सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर राहुल के शव के अलावा बैल के पैरों के निशान और टूटे सींग भी मिले हैं।

 

चार थानों की पुलिस बल मौके पर 
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। आवारा मवेशियों के कारण युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शव रखकर मेरठ-बड़ौत मार्ग को जाम कर दिया। समाजवादी पार्टी विधायक गुलाम मोहम्मद के साथ सपा कार्यकर्ता और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

 

सूचना मिलते ही रोहता, कंकरखेड़ा, सरूरपुर, जानी थाने की फोर्स सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान रोहता थाने के पुटखास चौकी प्रभारी विजेंद्र ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। जिस पर अन्य ग्रामीण भड़क गए।

 

राहुल परिवार में सबसे बड़ा बेटा था
परिजनों ने बताया कि राहुल सबसे बड़ा भाई था। दो छोटी बहनें हैं, एक छोटा भाई है। राहुल की तीन साल पहले शादी हुई थी। दो साल का एक बच्चा भी है। राहुल पिछले 1 साल से बंधन बैंक में कार्यरत था। पहले एचडीएफसी बैंक, मेरठ में कार्यरत था। राहुल के माता-पिता किसान हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।