सरकार ने राहुल गाँधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने कहा, कोरोना आ रहा है, देश को कोरोना से बचाना है, कांग्रेस ने कहा- क्या पीएम मोदी मास्क पहनकर गुजरात गए थे

सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों की राय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सबसे बड़ी समस्या विदेशों से भारत आने वाले लोगों के लिए नियम बनाने को लेकर है।
 | 
bharat jodo
चीन से बढ़ रहे कोरोना ने यूरोप के कई देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।  इसको लेकर भारत भी सतर्क है। आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के बाद कोरोना से जुड़ी कुछ नई गाइडलाइंस भी आ सकती हैं। इस बीच मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा।Read Also:-काम का खबर : अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत, सरकार करने जा रही है इसमें बड़ा बदलावRead Also:-काम का खबर : अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत, सरकार करने जा रही है इसमें बड़ा बदलाव

 

इस पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य किया जाए। जिन लोगों को टीका लग चुका है उन्हें यात्रा में शामिल किया जा चुका है। पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि कोविड प्रोटोकाल का पालन करना संभव न हो तो जन स्वास्थ्य आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रहित में स्थगित किया जाए। 

 


भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है
अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमें ही सलाह क्यों दी जा रही है? जबकि यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि पूरे देश के लिए इसी तरह की एडवाइजरी जारी की जाए। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के पत्र पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखला गई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या पीएम मोदी गुजरात चुनाव में मास्क पहनकर और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर-घर गए थे? कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में है। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी चल रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू होकर यात्रा आज हरियाणा पहुंची और उसके बाद पंजाब जाएगी।

 


सरकार गाइडलाइंस जारी कर सकती है
सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों की राय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सबसे बड़ी समस्या विदेशों से भारत आने वाले लोगों के लिए नियम बनाने को लेकर है। देश में कोविड-19 के मौजूदा वेरिएंट और उनकी स्थिति पर भी आज चर्चा होगी। लोग सर्दियों की छुट्टियों के दौरान और क्रिसमस के तीन दिन बाद और नए साल के जश्न के एक हफ्ते बाद बहुत यात्रा करते हैं। ऐसे में सरकार नए साल के आगमन को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में सतर्कता से जुड़े नियमों पर चर्चा कर सकती है। 

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।