कोविड-19 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में कहा, राज्यों को सतर्क रहना चाहिए, जीमोन सीक्वेंस करने की सलाह दी
दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के ताजा मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को ही समीक्षा बैठक की।
Thu, 22 Dec 2022
| 
वैश्विक स्तर पर कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा बैठक से पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में कहा कि कई देश कोरोना से प्रभावित हुए हैं। कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को जीन अनुक्रम करने की सलाह दी गई है।Read Also:- फिर लौटेगा मास्क और लॉकडाउन! पीएम मोदी की बैठक आज, स्वास्थ्य मंत्री बोले– आज ही पूरे देश में लगेगी पाबंदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने लोकसभा में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर कहा कि चीन, जापान और अमेरिका में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। चीन में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं भारत को लेकर मनसुख ने कहा कि भारत में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। भारत का कोरोना प्रबंधन बेहतर रहा है। हालांकि राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट रहना होगा।
हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। राज्यों को सलाह दी जा रही है कि वे कोविड-19 के नए वेरिएंट की समय पर पहचान करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाएं: लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया pic.twitter.com/H8ThlO3ke6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2022
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने कोरोना को लेकर केंद्र की प्रतिबद्धता के बारे में कहा कि भारत में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीन लगाई गई है. सरकार कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के ताजा मामलों के मद्देनजर बुधवार को समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और टीकाकरण जारी रखने की सलाह दी।
मंडाविया ने अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने का भी निर्देश दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, ''कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और सतर्कता बढ़ाने को कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"
