17 साल के लड़के के चेहरे पर घने लंबे बाल, लोग उसको बाल हनुमान मान कर करते पूजा; अब 21 साल पूरे होने का इंतजार क्यों कर रहा है?

रतलाम के एक छोटे से गांव नंदलेटा के 17 साल के लड़के के शरीर पर इतने बाल हैं कि लोग उस पर पत्थर फेंकते हैं। साथ ही उन्हें डर लगता है कि वह कही उन्हें काट ने ले। 
 | 
ratlam
मध्य प्रदेश में एक ऐसा बच्चा है जिसके चेहरे पर इतने बाल हैं कि कोई भी उसे देखकर डर जाए। दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है। वहीं 17 साल के ललित पाटीदार का चेहरा देखकर एक बार तो आप भी डर ही जाएंगे।  डर की वजह उसके चेहरे पर लंबे बाल का होना है। ये बाल जन्म से ही उनके चेहरे पर हैं। इस दौरान परिजनों ने इसे कई डॉक्टरों को दिखाया, सभी ने इसे लाइलाज बीमारी बताया। हालांकि, परिवार ने अब सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। डरावने चेहरे वाला ये लड़का नंदलेट गांव का रहने वाला है। Read Also:-UP : 30 लाख रुपये के लिए किया 11 साल की लड़की का अपहरण, लड़की ने पहचान लिया तो गला दबा कर मार डाला, 3 गिरफ्तार

 

दरअसल, इसके पिता बक्तलाल पाटीदार किसान हैं। ललित समेत उसके 5 बच्चे हैं। जिसमें ललित 4 बहनों का इकलौता भाई है। चूंकि ललित आज 17 साल का है और गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल के साथी छात्र उसे  बचपन से देखते आ रहे हैं। अब उसके साथ खेलते हैं। लेकिन बाल्यकाल में ग्रामीण ललित को बाल हनुमान का रूप मानकर उनकी पूजा करते थे। चेहरे पर बाल होने के कारण ललित को खाना खाने में भी दिक्कत होती है। मुंह में बाल आ जाते हैं।

 

जानिए क्या है मामला?
वहीं, डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी बीमारी का कोई इलाज नहीं बताया है। जहां बड़ौदा के एक डॉक्टर ने 21 साल की उम्र में प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही, वहीं अब ललित 21 साल का इंतजार कर रहा है. ललित अब एक सफल यूट्यूबर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। ललित पाटीदार किसी आम बच्चे की तरह ही खेलते हैं। खाता है और बाकी की दिनचर्या करता है, लेकिन बहुत अलग दिखता है।

 

परिवार को उसकी चिंता 
पूरे शरीर पर ललित के बड़े-बड़े बाल हैं। पूरा चेहरा घने बालों से ढका हुआ है। यह किसी प्रतिक्रिया या किसी अन्य कारण से नहीं है बल्कि ललित जन्म से ही ऐसा है। ललित के जन्म के समय वह सामान्य था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसके चेहरे पर बाल आने लगे। जिसे देखकर परिवार चिंता से भर गया कि ललित को इन बालों से कैसे छुटकारा मिले। कई सालों तक ललित के परिवार वालों ने इलाज भी कराया, लेकिन उनके शरीर से बालों की समस्या दूर नहीं हुई। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।