CORONA: भारत में फिर पाबंदी का दौर शुरू, इस राज्य में मास्क हुआ अनिवार्य, नए साल के लिए भी गाइड लाइन जारी

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया है।
 | 
corona
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया है। साथ ही पब, रेस्टोरेंट और बार में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा। नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।Read Also:-UP : IIT कानपुर ने बनाया कृत्रिम हृदय (Artificial Heart), मरीजों ट्रांसप्लांट किया जाएगा....

 

दरअसल देश के दो राज्यों ने कोरोना को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ये दोनों राज्य हैं, कर्नाटक और केरल हैं। इन दो राज्यों में देश भर के केसों के मुकाबले 80% केस हैं। कर्नाटक में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 1221 है तो केरल में 1397 सक्रिय मरीज हैं। इसका कारण है कि इन दोनों ही राज्यों में एक बड़ी आबादी है, जो विदेशों में बसी है। ऐसे में उनके आगमन से केस बढ़ रहे हैं।

 

उधर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 196 नए मामलों की पुष्टि हुई है। देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,428 है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 4,46,77,302 है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 5,30,695 है। इससे पहले रविवार को देश में 201 नए मरीज सामने आए।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।