World Alzheimer Day 2021: चीजें रखकर भूल जाना है अल्जाइमर का संकेत, इस बीमारी को आसानी से करें दूर

 पुरुषों के मुकाबले अल्जाइमर महिलाएं ज्यादा हैं। 10 में से 7 महिलाएं अल्जाइमर की शिकार है। इसी कारण हर साल विश्वभर में 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer Day) मनाया जाता है।
 | 
world Alzheimer day
अल्जाइमर(Alzheimer) बीमारी आमतौर पर 70 साल की उम्र के बाद होती है। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान और अत्यधिक तनाव के कारण 40 साल से कम उम्र के लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। भारत इस बीमारी के मामले में तीसरे स्थान पर है।  इस रोग की शिकार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा हैं। 10 में से 7 महिलाएं अल्जाइमर की शिकार है। इसी कारण हर साल विश्वभर में 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer Day) मनाया जाता है। इस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि नकारात्मक विचारों को मन पर प्रभावी न होने दें और सकारात्मक विचारों से मन को प्रसन्न बनाएं। खेलें,कूदें लोगों से ऐसी बातें करें जो आपको और दूसरों को खुश रखती हों।

 

डॉक्टरों के मुताबिक गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन होना और छोटी-छोटी चीजें भूल जाना आदि अल्जाइमर के शुरूआती लक्षणों में से हैं। समय रहते इस बीमारी का पता चल जाएग तो इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस के लिए आपको कोई बड़े डॉक्टर या लंबे इलाज की आवश्यकता नहीं हैं। इसमें केवल आपको माहौल बदलना होगा और योग क्रियाओं को अपनाना होगा योग गुरु स्वामी रामदेव के मुताबिक कुछ योगासन और प्राणायाम के द्वारा इस भूलने की बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते है। read also : दुनिया के 120 करोड़ लोग तनाव से जूझ रहे हैं... 30 साल पहले महिलाएं ज्यादा चिंता करती थीं, लेकिन अब पुरुष रहते हैं परेशान।

 

बुजुर्गों का माहौल बदलें

ज्यादातर देखनें में आता है कि घर की शोभा बढ़ाने वाले बुजुर्ग कहीं ना कहीं अनदेखी का शिकार होते हैं। अगर वह स्वस्थ हैं तो उनकी तरफ कोई ज्यादा ध्यान नहीं देते। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने बुजुर्गों का भी ध्यान रखना चाहिए। चूंकि यह बीमारी बुजुर्गों में ज्यादा होती है इस लिए बीमारी की जद में आने से बचाने के लिए हर साल 21 सितम्बर को विश्व अल्जाइमर्स-डिमेंशिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जागरूकता लाना है ताकि घर-परिवार की शोभा बढ़ाने वाले बुजुर्गों को इस बीमारी से बचाकर उनके जीवन में खुशियां लायी जा सकें।

 

ऐसे बुजुर्गों की तादाद बढ़ रही 

डाक्टरों का मानना है कि Alzheimer इस भूलने की बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से अपने को स्वस्थ रखें। नकारात्मक विचारों को मन पर प्रभावी न होने दें और सकारात्मक विचारों से मन को प्रसन्न बनाएं। पसंद का संगीत सुनने, गाना गाने, खाना बनाने, बागवानी करने, खेलकूद आदि जिसमें सबसे अधिक रुचि हो, उसमें मन लगायें तो यह बीमारी नहीं घेर सकती।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की तरफ से अभी हाल ही में जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में करीब 16 करोड़ बुजुर्ग (60 साल के ऊपर) हैं, इनमें से 60 से 69 साल के करीब 8.8 करोड़, 70 से 79 साल के करीब 6.4 करोड़, दूसरों पर आश्रित 80 साल के करीब 2.8 करोड़ और 18 लाख बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनका अपना कोई घर नहीं है या कोई देखभाल करने वाला नहीं है।

 

त्राटक क्रिया

त्राटक क्रिया के द्वारा आंखों की रोशनी तेज होने के साथ एकाग्रता बढ़ती है। त्राटक क्रिया बिंदू, तारा, सूर्य, चंद्रमा, दीपक और मोमबत्ती आदि पर किया जाता है। लेकिन आप दीपक से इसकी शुरुआत करें। सबसे पहले एक एकांत और शांत जगह को चुने। इसके बाद आंखों के बिल्कुल सामने थोड़ी दूर दीपक रखें। किसी भी आसन में आराम से बैठ जाएं। सिर, गर्दन, पीठ को सीधा रखें। अंधेरे में ध्यान की मुद्रा केंद्रित करें। आंखों को बराबर दीपक में लाएं। दीपक की रोशनी में ध्यान दें। इसे तब तक देखते रहें जब तक आपकी आंखे  थक न जाए। पलक न झपकने दें। इसके बाद आंखे बंद कर लें। फिर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप रोजाना या सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं। 

 

इस बीमारी को दूर करने के लिए योग और प्राणायाम अपनाएं

योगासन- 
  1. सर्वांगासन
  2. हलासन
  3.  सूर्य नमस्कार
  4. तिर्यक ताड़ासनख् 
  5. पादहस्तासन 
  6. गोमुखासन
  7. भुजंगासन
प्राणायाम
  1. भ्रस्त्रिका
  2. कपालभाति
  3. अनुलोम-विलोम
  4. उज्जयी प्राणायाम
  5. भ्रामरी प्राणायाम
  6. उद्गीथ प्राणायाम

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।