कौन हैं ट्रांसजेंडर बोनिता राजपुरोहित? एकता ने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में ट्रांसजेंडर वूमेन को लीड रोल में किया लांच, देखें धमाकेदार Video

एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।  दरअसल, एकता ने ट्रांसजेंडर बोनिता राजपुरोहित को फिल्म में लॉन्च किया है।
 | 
Bonita Rajpurohit IN Love Sex Aur Dhokha 2
TV's queen एकता कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का पोस्टर वीडियो और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर को लॉन्च किया गया है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई तो फैंस भी हैरान रह गए। जाहिर है एकता कपूर अब तक कई नए चेहरों को टीवी पर लॉन्च कर चुकी हैं। READ ALSO:-मेरठ : अमेरिकी नागरिकता के लिए दोस्त को सौंपी पत्नी, वाइफ स्वैपिंग का शिकार हुई महिला; विरोध करने पर की मारपीट

 

2010 में जब 'लव सेक्स और धोखा' रिलीज हुई तो फिल्म में कई नए चेहरे लॉन्च हुए। अब एकता कपूर ने इस फिल्म के दूसरे भाग में एक ट्रांसजेंडर महिला को मुख्य भूमिका में लॉन्च किया है, जिसका नाम बोनिता राजपुरोहित उर्फ कुल्लू है।

 

जाने ट्रांसजेंडर बोनिता राजपुरोहित कौन हैं ?
मिस ट्रांस क्वीन 2019 में सेकेंड रनरअप रहीं ट्रांसजेंडर बोनिता राजपुरोहित मुंबई की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक अभिनेत्री, मॉडल और कलाकार हैं। इसके अलावा वह अर्बन जेन-जेड में कंटेंट क्रिएटर भी रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बोनिता ने बताया था कि वह एक ट्रांसवुमन हैं इसलिए उन्हें अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा था कि उनका जन्म एक इंसान के तौर पर हुआ है, जो वह नहीं बनना चाहती थीं। आपको बता दें कि बोनिता एकता कपूर के 'लव सेक्स और धोखा 2' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।


एकता कपूर ने वीडियो शेयर किया
एकता कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'लव सेक्स और धोखा 2' में बोनिता राजपुरोहित की कास्टिंग को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बोनिता राजपुरोहित अपना परिचय देती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'मैं राजस्थान के एक छोटे से गांव से हूं। शुरू से ही जब मैं फिल्मों में किसी को मेरे जैसा किरदार निभाते देखती थी तो सोचा करती थी कि मेरी कहानी भी मायने रखती है। कभी नहीं सोचा था कि मुझे अभिनय करने का मौका मिलेगा।

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी बधाई
बोनिता राजपुरोहित का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने लिखा, 'आप एक स्टार हैं और हमेशा चमकते रहोगी' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह कास्टिंग कुछ ऐसी है जो हमारी कल्पना से बिल्कुल परे थी। एकता कपूर ने बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है।' आपको बता दें कि एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।