मेरठ : अमेरिकी नागरिकता के लिए दोस्त को सौंपी पत्नी, वाइफ स्वैपिंग का शिकार हुई महिला; विरोध करने पर की मारपीट

वाइफ स्वैपिंग केस: एक दोस्त ने महिला के पति को लालच दिया था कि अगर वह उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाएगा तो उसे अमेरिकी नागरिकता मिल जाएगी। पति की हरकतों से तंग आकर महिला बड़ी मुश्किल से अमेरिका से अपने घर मेरठ लौटी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में पति, दोस्त और ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। 
 | 
wife swapping
मेरठ की एक महिला ने अमेरिका में काम करने वाले अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अमेरिका में वाइफ स्वैपिंग गिरोह संचालित होता है। उनके पति ने अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने के लिए उसे अपने रूममेट के पास छोड़ दिया। फिर पति अपने दोस्त की पत्नी से शादी करेगा और अमेरिकी नागरिकता हासिल कर लेगा। रूम पार्टनर ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। READ ALSO:-New Birth Registration Rules : जन्म पंजीकरण प्रक्रिया बदली, माता-पिता का धर्म किया जाएगा दर्ज, इससे ही बनेगी आधार-मतदाता आईडी....

 

इसके बाद महिला किसी तरह खुद को बचाकर वापस मेरठ लौट आई। मेरठ आने के बाद ससुराल वाले फ्लैट खरीदने के लिए दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। महिला ने सिविल लाइंस थाने में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला की शादी वर्ष 2019 में दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। युवक अमेरिका में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दिल्ली में फ्लैट खरीदने के नाम पर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 

 

2020 में वह अपने पति के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गई थीं।
पति ने बताया था कि उसने अमेरिका में अलग मकान ले लिया है। लेकिन वहां जाने के बाद पता चला कि पति एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता है। जिसमें मात्र दो कमरे हैं। पति ने मॉडर्न और छोटे कपड़े पहनने को भी कहा। जब वह विरोध करती थी तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।

 

आरोप है कि पति ने कहा कि उसके कुछ दोस्त पत्नियों की अदला-बदली करते हैं। वह भी दोस्तों के उस ग्रुप में शामिल होना चाहता है। अपने पति के ऐसे विचार सुनकर उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। कुछ दिन बाद पति अपने एक दोस्त को घर ले आया। वो अपने दोस्त को घर पर छोड़कर सामान लेने के लिए बाहर चला गया। जिसके बाद पति के दोस्त ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। पति के व्यवहार से उसे गहरा सदमा लगा और वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।

 KINATIC

इसके बाद वह किसी तरह अमेरिका से अपने मायके आ गई। उनका लंबे समय तक मानसिक इलाज चला। इसके बाद से उसके ससुराल वालों ने उसकी कोई देखभाल नहीं की। जब उसके परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों से फोन पर बात की तो वे एक करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में पति, सास, ससुर, देवर और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 whatsapp gif

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो यह बहुत बड़ा अपराध है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ-साथ साक्ष्य भी मांगे जा रहे है। ताकि आरोपित पति और ससुरालियों की धरपकड़ की जा सके। आरोपियों को किसी भी कीमत पर सजा दिलवाई जायेगी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।