देहरादून : UP पुलिस में डिप्टी एसपी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटा बना अपनी ही मां का कातिल

पुलिस ने आरोपी बेटे को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले भी वह घर में अपनी मां से झगड़ा करता था। डिप्टी एसपी मलखान सिंह की ड्यूटी मुरादाबाद में है। घटना की रात वह मुरादाबाद में थे।
 | 
Dehradun
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना देहरादून के बलबीर रोड पर हुई।  जहां UP पुलिस के डिप्टी एसपी मलखान सिंह के बेटे आदित्य ने अपनी 55 वर्षीय मां की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। डिप्टी एसपी मलखान सिंह की ड्यूटी मुरादाबाद में है।READ ALSO:-मेरठ: सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार ने डॉक्टर और बाइक को करीब 1Km तक घसीटा,

 

मलखान सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रात में अपनी पत्नी को फोन किया और जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वह आनन-फानन में मुरादाबाद से देहरादून के लिए निकल पड़े। जब वह यहांदेहरादून पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी का शव छत पर पड़ा हुआ था। इसके अलावा उनके बेटे आदित्य ने भी अपने हाथ की नस को काट लिया था।

 

बेटा मानसिक रूप से बीमार है
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलखान सिंह ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। पहले भी वह अपनी मां के साथ मारपीट करता था। रात में मलखान सिंह के बेटे ने अपनी मां पर सब्बल से कई वार कर हत्या कर दी। मलखान सिंह ने अपनी पत्नी को कई बार कॉल किया। जब उसकी पत्नी ने कॉल निहि उठाया तो वह घर आया और देखा कि उनकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था। 

 whatsapp gif

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है
वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बेटे से हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। उधर, पत्नी की हत्या के बाद मलखान सिंह सदमे में हैं। उन्हें सबसे बड़ा सदमा यह लगा है कि उनके ही बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।