मेरठ: सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार ने डॉक्टर और बाइक को करीब 1Km तक घसीटा,
किठौर में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
Updated: Nov 18, 2023, 16:50 IST
| 
मेरठ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की मौत हो गई. डॉक्टर बाइक से अपने निजी क्लीनिक जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी। बल्कि 1 कि.मी. तक कार को दौड़ता रहा। इस हादसे में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। READ ALSO:-पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लेने वाले हो जाएं सावधान! RBI ने अपनाई सख्ती, पड़ेगा ये असर!
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। और हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किठौर कस्बे का रहने वाला नूर मोहम्मद मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा में क्लीनिक चलाता था। बताया गया कि शनिवार की सुबह नूर मोहम्मद बाइक से क्लिनिक जा रहा था। जैसे ही डॉक्टर मेरठ गढ़ रोड पर गांव शोलदा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान टक्कर लगने से डॉक्टर नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
