Kia EV9 में मिलेंगे दमदार सेफ्टी फीचर्स, एक बार फुल चार्ज करने पर मिलेगी 541km तक की रेंज

किआ (Kia) ने EV9 को 15 मार्च को पेश किया था। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज और अन्य डीटेल्स का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
 | 
Kia-EV-9
Kia EV9 को ऑटो एक्सपो 2023 में कॉन्सेप्ट कार के तौर पर पेश किया गया था। ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री अगले 6 महीने में शुरू हो सकती है। इस कार में व्हीकल-टू-लोड फीचर मिलेगा, इसके साथ ही कार से अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।Read Also:-UPI से पेमेंट 1 अप्रैल से होगा महंगा, 2000 से ज्यादा ट्रांसफर करने पर लगेगा इतना चार्ज!

 

Kia EV9 कंपनी की पहली कार होगी जिसे लेवल 3 ADAS तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में कुल 15 सेंसर मिलेंगे। इनमें दो LIDARs सेंसर भी शामिल होंगे, जो यह तय करेंगे कि कार के सभी ADAS फीचर ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं।

 


Kia EV9  के इंटीरियर और फीचर्स
इस 3-रो वाली कार के केबिन में वाइड डिस्प्ले के साथ शानदार डैशबोर्ड मिलता है, इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। इसके अलावा कार में 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, आरामदायक सीटें और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे।

 

Kia EV9 बैटरी पैक
Kia EV9 के लॉन्ग-रेंज मॉडल में 99.8 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ऑल-व्हील ड्राइव लॉन्ग-रेंज मॉडल अधिकतम 283 kW की पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके साथ ही किआ ईवी9 में एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑटो टेरेन मोड मिलेगा।

 price

Kia EV9 रेंज
कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 541 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसके अलावा अगर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 800 वोल्ट के चार्जर से 15 मिनट तक चार्ज किया जाए तो यह 239 किमी तक की रेंज दे सकती है। 
किआ अगले 6 महीनों में इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर देगी। शुरुआत में यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। फ़िलहाल, किआ EV9 के भारत लॉन्च के बारे में कोई विवरण नहीं है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।