Honda CB150X : होंडा की नई एडवेंचर टूर बाइक लॉन्च, कीमत बजट में है, फीचर्स और डिटेल देखें

Honda CB150X  : यह टूर एवं एडवेंचर बाइक है जिसमें आप बिना समस्या के लंबी दूरी तय कर सकते हैं। इंजन 9,000 rpm पर 16.5bhp की पावर और 7,000 rpm पर 13.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
 | 
Honda CB150X 
Honda CB150X  : कंपनियां बाइक के कांपटिशन में बने रहने के लिए लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अब प्रसिद्ध टू्व्हीलर कंपनी होंडा ने अपने नई एडवेंचर बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने 2021 Gaikiindo इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में अपनी यह Honda CB150X प्रदर्शित की । कंपनी को देखकर ही लगता है कि यह टूर एवं एडवेंचर बाइक (Tour & Adventure Bikes) है जिसमें आप बिना समस्या के लंबी दूरी तय कर सकते हैं। 

 

Honda CB150X में कंपनी ने एक नया लुक दिया है। बाइक में ऊंची विंडस्क्रीन (Windscreen), चौड़े हैंडलबार, सिंगल पीस सीट (single peace seat) है। वहीं, पेट्रोल टेंक में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इतना ही नहीं इंजन की सुरक्षा के लिए भी इसमें कई प्रकार के गार्ड लगाए गए हैं। 

 

जानकारों का कहना है कि Honda CB150X पहले आई CB200X से थोड़ा कम है। CB200X को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। बाइक को देखकर ही एक नया एडवेंचर दिखता है। रिपार्ट के मुताबिक बाइक में इंजन व उससे जुड़े पार्ट की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें मजबूत बैश प्लेट लगाए हैं। जो इसको पहाड़ी रास्तों में इंजन को सुरक्षा प्रदान करेंगे। Read also : Maruti Suzuki Baleno फेसलिस्ट मॉडल की फोटो हुईं लीक, कई बदलाव सामने आए, आप भी देखें

Honda CB150X 

ये है Honda CB150X के फीचर्स

कंपनी ने बाइक को लॉन्च करते समय इसकी विशेष खूबियों को भी प्रदर्शित किया। एक्सपर्टस के अनुसार CB200X की तरह, Honda CB150X एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है। जो इसे अलग लुक प्रदान करता है। हालांकि ज्यादातर कंपनियां बाइक, स्कूटी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल लगा रहीं हैं।   read also : Toyota E- SUV से उठा पर्दा, दमदार फीचर्स से बाजार पर कब्जा करेगी यह Electric car, लॉन्चिंग जल्द, देखें

 

ये है इंजन की क्षमता

कंपनी के अनुसार Honda CB150X में 149cc लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन (Liquid-cooled fuel-injected engine) होगा। इंजन 9,000 rpm पर 16.5bhp की पावर और 7,000 rpm पर 13.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्पीड़ देने के लिए बाइक में 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।    Read Also : Bajaj Pulsar 250 Launched : कंपनी ने लॉन्च किए बजाज पल्सर 250 के दो मॉडल, कीमत बजट में है, वीडियो देखें

Honda CB150X 

बाइक की ऊंचाई कम

जानकार बता रहते हैं कि  CB200X की तुलना में CB150X की सीट की ऊंचाई 805mm से थोड़ी कम है जो CB200X के मामले में 817mm है। इसके अलावा, कुल ग्राउंड क्लीयरेंस 181 मिमी है जो इसके बल्क से 14 मिमी अधिक है। इसके अलावा, CB150R में 17 इंच का मल्टी-स्पोक अलॉय है। इस बाइक में आपको ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। जो लॉग राइड में आपको परेशान नहीं करेंगे।

 

दोनों टायरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक, एबीएस सिंगल ड्रम

 जानकारी के अनुसार कंपनी ने Honda CB150X बाइक में फ्रंट 150mm और 37mm शोआ यूएसडी फोर्क्स अलग हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक आगे और पीछे समान सिंगल डिस्क ब्रेक का उपयोग करती है जिसमें ABS भी मिलता है।  read also : Joy E-Bike : त्योहारी सीजन में इस कंपनी ने बेचे रिकॉर्ड तोड़ वाहन, आखिर ऐसा क्या है खास, देखें

Honda CB150X 

Honda CB150X बाइक की ये है कीमत

ऑटो शो में होंडा ने अपने Honda CB150X को प्रदर्शित किया। वहीं, बाइक की कीमत को लेकर भी खुलासा हुआ है। जिसमें कंपनी ने Honda CB150X की कीमत इंडोनेशिया में मूल संस्करण के लिए RP 32 मिलियन (लगभग 1.67 लाख रुपये) से रखी है। हालांकि इस बाइक को भारत में आने में समय लग सकता है। कंपनी कब तक भारत में लॉन्च करेंगी। इसका कोई खुलासा नहीं किया है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।