Ola S1 को टक्कर देने के लिए EVTRIC Motors ने उतारा Mighty स्कूटर, बाइक भी एक दम सॉलिड, फीचर्स देखें

EVTRIC Motors ने ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर व उसका प्रो मॉडल को प्रदर्शित किया।
 | 
EVTRIC Rise
EVTRIC Motors : EVTRIC मोटर्स ने इंडिया एक्सपो सेंटर में हुए ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में हाई स्पीड श्रेणी की 3 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह ओला जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देंगे।

 कंपनी ने ऑटो एक्सपो में  EVTRIC Rise (बाइक), EVTRIC Mighty (स्कूटर) और EVTRIC राइड प्रो (स्कूटर) का प्रदर्शित किया। कंपन के अधिकारियों ने इन तीनों वाहनों के फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से बताया।

EVTRIC

EVTRIC Rise में है हाई टेक्नॉलाजी

कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक EVTRIC Rise एक हाई स्पीड बाइक है। इसमें हाई टेक्नॉलाजी का यूज किया है। इसमें 3.0 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग के साथ बेहतर रेंज भी प्रदान करती है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर बाइक 120 किमी. तक चलाई जा सकती है। वहीं,  इसकी टॉप स्पीड 100 किमी. प्रति घंटा है। also read : Ola S1 Electric Scooter : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पाकर चमके लोगों के चेहरे, अगले हफ्ते कई शहरों में डिलीवरी, S1 और S1 pro की इतनी है कीमत

EVTRIC Ride Pro

EVTRIC Mighty स्कूटर में 70 किमी. टॉप स्पीड

कंपनी ने ईवी एक्सपो में बताया कि EVTRIC Mighty हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की श्रेणी में पेश की गई है। यह स्कूटर बेहद पॉवरफुल और आरामदायक है। थ्रोटल घुमाते ही यह स्कूटर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ लेती है और फुल चार्ज पर 90 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।  also read : देसी इलेक्ट्रिक बाइक Tork T6X, जो देगी Revolt RV400 को कड़ी टक्कर, लुक है बेहद दमदार, फीचर्स देखें

EVTRIC Rise

EVTRIC Ride Pro स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किमी.

हाई स्पीड रेंज में कंपनी ने स्कूटर EVTRIC Ride Pro भी पेश किया। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 75 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड रखता है वहीं, फुल चार्ज पर 90 किमी. तक चलाया जा सकता है।

 

हमारा प्रयास बहतर क्वालिटी इलेक्ट्रिक वाहन देना

EVTRIC मोटर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, मनोज पाटिल ने कहा, "हमारी पूरी टीम ग्राहकों को अधिक फीचर और बेहतर क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है। ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों ने ने खूब सराहना की है। हमें विश्वास है कि अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के आकर्षक डिजाइन, विश्वस्तरीय फीचर्स और उपयोगिता के बदौलत हम ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे।"

EVTRIC mighty

इन राज्यों में हैं डीलर

कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार कर लिया है।

EVTRIC Rise

पुणे में हुई कंपनी की स्थापना

EVTRIC मोटर्स की स्थापना 2021 में पुणे में की गई। इसकी मूल कंपनी PAPL है जो भारत आधारित एक ऑटोमेशन कंपनी है जो ऑटोमेशन परियोजनाओं के निर्माण और एकीकरण के व्यवसाय में शामिल है। जानकारी के अनुसार EVTRIC Motors ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों की भागीदारी है। कंपनी के उत्पाद iCAT स्वीकृत हैं। यह "मेक इन इंडिया" पर ध्यान देने वाली 100% भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।