Ola S1 Electric Scooter : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पाकर चमके लोगों के चेहरे, अगले हफ्ते कई शहरों में डिलीवरी, S1 और S1 pro की इतनी है कीमत

Ola S1 Electric Scooter : पिछले हफ्ते बैंगलोर, चेन्नई। इस सप्ताह और अगले सप्ताह विजाग, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई और कई और शहर! स्कूटर रास्ते में हैं!
 | 
ola
Ola Electric Scooter :  Ola कंपनी ने अपने Ola S1 Electric Scooter की डिलीवरी बैंगलौर ओर चेन्नई में की है। कंपनी का कहना है कि वह इस हफ्ते मुंबई, पुणे, अहमदाबाद सहित देश में करीब 100 से अधिक शहरों में डिलीवरी शुरू कर देगा।

 

Ola S1 Electric Scooter पाने के बाद लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। कंपनी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को डिलीवरी दी गई। कंपनी सभी कॉलर के Ola S1 Electric Scooter की डिलीवरी दी। इतना ही नहीें लोगों ने स्कूटर की गली लाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

ola delevry

Electric Scooter रास्ते में हैं : भविश अग्रवाल

ओला कंपनी के भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्हानें बताया कि Ola S1 Electric Scooter की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। कहा  कि - डिलीवरी चालू है! अपने ओला स्कूटरों के साथ ग्राहकों को खुश देखना अद्भुत है। पिछले हफ्ते बैंगलोर, चेन्नई। इस सप्ताह और अगले सप्ताह विजाग, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई और कई और शहर! स्कूटर रास्ते में हैं! आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। also read : देसी इलेक्ट्रिक बाइक Tork T6X, जो देगी Revolt RV400 को कड़ी टक्कर, लुक है बेहद दमदार, फीचर्स देखें

ola

100 से अधिक शहरों में इस हफ्ते डिलीवरी

कंपनी का कहना है कि इस हफ्ते हम विजाग, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई सहित देश के 100 मुख्य शहरों में Ola S1 Electric Scooter की डिलीवरी देने वाले हैं। लगभग तय समय पर सभी स्कूटर प्वाइंट तक पहुंच जाएंगे। जिसके बाद डिलीवरी कर दी जाएगी। बता दें कि कंपनी पहले ही कह चुकी है कि कंपनी किसी भी तरह की डीलरशिप नहीं खोलने वाली है।

ola scoter

ग्राहकों को 2 से 3 माह का इंतजार करना पड़ेगा

 डिलीवरी शुरू होने में काफी देरी बताई जा रही है। बुकिंग के समय कंपनी द्वारा बताया गया था कि नवंबर में वह Ola S1 Electric Scooter की डिलीवरी दे देंगे।। परंतु लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं, अब बताया जा रहा है कि नए ग्राहकों को Ola S1 Electric Scooter के लिए 2 से 3 माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 

ola

Ola के 2 वेरियंट, इतनी है कीमत

कंपनी ने अभी Ola  Electric Scooter के S1 और  S1 pro पेश किया है। बता दें दोनों वेरियंट की कीमत में भी काफी अंतर है। बात करें S1 मॉडल की तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 1 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, S1 pro की कीमत 1.30 लाख रुपये है। 

ola front

6 घंटे में फुल चार्ज, फास्ट चार्ज से 18 मिनट में 75 प्रतिशत चार्ज 

कंपनी के अनुसार Ola S1 Electric Scooter में  3.9 kWh की क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी पैक से संचालित है।इलेक्ट्रिक मोटर 8.5 kW का अधिकतम पॉवर देता है। आप इसे  750W की क्षमता के पोर्टेबल चार्जर से तकरीबन 6 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज से 18 मिनट में 75 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

Ola

ये है टॉप स्पीड और माइलेज 

कंपनी ने   Ola S1 Electric Scooter के बारे में बताया कि  Ola S1 Electric Scooter एक बार फुल चार्ज में 120 किमी. और  Ola S1 pro Electric Scooter फुल चार्ज में 181 किमी. तक चल सकता है। स्कूल की टॉप स्पीड की बात करें तो  Ola S1 90 किमी. प्रति घंटा और Ola S1 pro की टॉप स्पीड 115 किमी. प्रति घंटा है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।