UP: सरकार बनीं तो 300 यूनिट बिजली फ्री, मिलेगी सरकारी नौकरी या 5 लाख रुपए, शिवपाल यादव का एलान

UP Assembly Election 2020:  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (PSP Shivpal Yadav) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से कई वादें किए हैं।

 | 
Shivpal
UP Assembly Election 2020: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है राजनीतिक दलों की जनता के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग वादें कर रहे हैं। अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (PSP Shivpal Yadav) ने कहा है कि प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनते ही प्रदेशवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी इसके साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इसके अलावा बीए पास सभी छात्र-छात्राओं को प्रति परिवार सरकारी नौकरी दी जाएगी। ऐसे लोग जो नौकरी नहीं कर पाएंगे, प्रमाण पत्र मिलते ही उन्हें पांच लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 

 

रामदर्शन यादव को बनया प्रत्याशी

शिवपाल शनिवार को वाराणसी के सठियांव में पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दोरान शिवपाल यादव ने मुबारकपुर विधानसभा से रामदर्शन यादव को प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक सिंह आंशू की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक टिकट और देना है। Read Also : Mission UP: 30 नवंबर को मेरठ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, 14 को बुलंदशहर में जुटेंगे 14 जिलों के कार्यकर्ता

 

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान शिवपाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और मंहगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रही है। किसान पिछले एक साल से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। पर गूंगी बहरी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रसपा की सरकार बनी तो किसान, गरीब और मजदूरों के लिए नई पालिसी बनाई जाएगी। जिससे सबका विकास होगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।