UP Assembly election : BJP आज जारी कर सकती है 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, Meerut की 7 विधानसभा सीटों पर ये नाम लगभग तय, देखें

UP Assembly election :  172 नामों पर हुई चर्चा में 40 सीटों पर नाम तय हो गए हैं। जिसकी पहली सूची आज जारी हो सकती है।
 | 
bjp meerut
UP Assembly election : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ दिन शेष रह गए हैं। वहीं, भाजपा (BJP) की दिल्ली में 3 दिनों से चल रही बैठ भ खत्म हो गई है। जिसमें 172 नामों पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 40 नामों पर सहमति हो चुकी है।

 

आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट

जानकारी के अनुसार 172 नामों पर हुई चर्चा में 40 सीटों पर नाम तय हो गए हैं। जिसकी पहली सूची आज जारी हो सकती है। जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ की सभी विधानसभा, बागपत, थाना भवन सहित मथुरा आदि में नाम अनाउंस किए जाएंगे। also read : UP Election: SP-RLD ने जारी की 29 उम्मीदवारों की लिस्ट, इसमें 10 सपा और 19 रालोद के, जानें किसे कहां से मिला टिकट

 

मेरठ में इनके नाम लगभग तय (Meerut BJP LIST)

  1. शिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह (Manendra Pal Singh Shivalkhas)
  2. हस्तिनापुर से दिनेश खटीक (Dinesh Khatik Hastinapur)
  3. किठौर से सत्यवीर त्यागी (Satyaveer Tyagi Kithor)
  4. मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल (Amit Agarwal Meerut Cantt)
  5. मेरठ शहर से  सुनील भराला (Sunil Bharala Meerut City)
  6. मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर (Somendra Tomar Meerut South)
  7. सरधना से संगीत सोम (Sangeet Som Sardhana)

बड़ा ऐलान: BJP की नई टीम की घोषणा, पार्टी ने पहली बार किए ये बदलाव

इनका टिकट तय माना जा रहा

भाजपा की पहली लिस्ट में कुल मिलाकर 40 से अधिक नामों का आज ऐलान हो सकता है। ये चेहरे लगभग तय ही माने रहे हैं। हालांकि खबरीलाल सूची की पुष्टि नहीं करता है। also read : Congress Candidate list: किठौर से बबिता गुर्जर और नोएडा से पंखुड़ी पाठकों को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
  1.  
  2.  गाजियाबाद से अतुल गर्ग
  3.  नोएडा से पंकज सिंह 
  4.  बागपत योगेश धामा
  5. बढ़ोत से केपी मलिक
  6. शामली से तेजेंद्र सिंह
  7. मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल
  8. बुढाना से उमेश मलिक
  9. खतौली से विक्रम सैनी
  10. मीरापुर से प्रशांत गुर्जर
  11. मुरादनगर से अजीपाल त्यागी
  12. मोदीनगर से मंजू सिवाच
  13. गढ़ मुक्तेश्वर से हरेंद्र चौधरी तेवतिया
  14. शिकारपुर से अमित शर्मा
  15. फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल
  16. चरथावल से नरेंद्र कश्यप
  17. मथुरा से श्रीकांत शर्मा
  18. जेवर से धीरेंद्र सिंह
  19.  साहिबाबाद से सुनील शर्मा
  20. दादरी तेजपाल नागर
  21. थाना भवन सुरेश राणा
  22. कैराना से मृगांता सिंह
  23. आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम सिंह

 

गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक

जानकारी हो कि तीन दिनों से दिल्ली में भाजपा की मैराथन बैठक चल रही थी। जिसका नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह कर  रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई नेता बैठक में उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर टिकट तय किए जा रहे हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।