UP Election: SP-RLD ने जारी की 29 उम्मीदवारों की लिस्ट, इसमें 10 सपा और 19 रालोद के, जानें किसे कहां से मिला टिकट

 | 
RLD-SP alliance
SP-RLD Candidate List For UP Election: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) ने अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) में 10 सपा और 19 रालोद के उम्मीदवार हैं। रालोद ने गजराज सिंह को हापुड़ से टिकट दिया है। वह चार बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा हापुड़ की धौलाना सीट से वर्तमान विधायक असलम चौधरी को भी टिकट मिला है। असलम 2017 में बसपा से विधायक बने थे और हाल ही में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। Read Also: Congress Candidate list: किठौर से बबिता गुर्जर और नोएडा से पंखुड़ी पाठकों को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

 

RLD-SP alliance सूची में इन नेताओं के नाम

  • मेरठ से सपा के रफीक अंसारी
  • किठौर से सपा के शाहिद मंजूर
  • बागपत से रालोद के अहमद हमीद
  • लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है.
  • कैराना से सपा के नाहिद हसन
  • शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी
  • चरथावल से सपा के पंकज मलिक
  • पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है
  • खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी
  • नहटौर से रालोद के मुंशी राम

 

अवतार सिंह भड़ाना को जेवर से टिकट

  • साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा
  • मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा
  • धौलाना से सपा के असलम चौधरी
  • हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह
  • जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना
  • बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस
  • स्याना से रालोद के दिलनवाज खान
  • खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 
  • कोल से सपा के सलमान सईद
  • अलीगढ़ से सपा के जफर आलम
  • सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डु
  • छाता से रालोद के तेजपाल सिंह
  • गोवर्धन से रालोद के प्रीतम सिंह
  • बल्देव से रालोद की बबीता देवी
  • आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह वकील
  • आगरा देहात से रालोद के महेश कुमार जाटव
  • फतेहपुर सीकरी से रालोद के ब्रिजेश चाहर
  • खैरागढ़ से रालोद के रौतान सिंह
  • बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।