Meerut: शिवपाल ने दिए इस बड़ी पार्टी से गठबंधन के संकेत, कहा- अखिलेश नहीं माने तो उनसे चल रही है बात

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party- PSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  (Shivpal Yadav) मेरठ में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (PSP Samajik Parivartan Rath Yatra) लेकर पहुंचे थे। 

 | 
Pragatisheel Samajwadi Party- PSP
SHivpal Singh Ka Chunavi Shankhnaad: उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक फायदे के लिए पार्टियां नए समीकरण बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मेरठ पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party- PSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  (Shivpal Yadav) के बयानों में देखने को मिला। वह यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (PSP Samajik Parivartan Rath Yatra) लेकर पहुंचे थे।

 

whatsapp gif

इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने एक बार फिर अपने भतीजे अखिलेश यादव  की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन को प्राथमिकता पर रखा। हालांकि अभी तक अखिलेश की तरह से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने की टीस भी उनकी बातों में साफ नजर आ रही थी। उधर बातों-बातों में उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन के संकेत भी दिए। Read Also : Puneeth rajkumar death: कन्नड़ सुपर स्टार का निधन, 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

 

जो नेता जी कहेंगे वही होगा

सपा से गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर शिवपाल ने कहा कि रथ यात्रा निकालने से पहले मैंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से मुलाकात की थी। तब नेता जी भी पूछ रहे थे कि कब एक हो रहे हो, पार्टी में क्या चल रहा है? मैंने तो उनसे एक ही बात कही है कि जैसा आप कहेंगे वो मैं मानूंगा। अखिलेश को बुला लो, तीनों मिलकर बात करते हैंं। वो मानता है तो ठीक है वैसे उसे मानना चाहिए और अगर नहीं मानता तो मैं अपना प्रचार करूंगा। इस पर नेता जी ने भी कह दिया कि ठीक है अखिलेश मानेंगे तो ठीक है, वरना तुम अपना प्रचार करो। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि नेताजी अगर मध्यस्थता कराएंगे तो गठबंधन करेंगे वरना मेरी एक बड़ी पार्टी से भी बातचीत चल रही है। Read ALso : हाईटेक चुनाव प्रचार के नाम पर राजनीतिक दलों के लिए चोरी हो रहा आपका पर्सनल डाटा, सोशल मीडिया पर घूम रहे फर्जी लिंक्स

 

Pragatisheel Samajwadi Party- PSP

भाजपा को करन है बेदखल : शिवपाल

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उसकी पार्टी की सरकार बनेगी जिसका गठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से होगा। भाजपा से गठबंधन को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है और इसके लिए एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियों को एक होना होगा। ओवैसी की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि चुनाव आ गए हैं इस तरह की अनेकों बातें प्रचार में आएंगी।

 

शिवपाल के रथ पर सवार हो चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

जब उनसे कांग्रेस से गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में पांच महीने हैं, समय आने पर सब पता चल जाएगा। हम तो चाहते हैं रालोद भी हमारे साथ आए। बता दें कि शिवपाल यादव ने 12 अक्टूबर से मथुरा से अपनी रथ यात्रा का आगाज किया था, उस दौरान उनके रथ पर कांग्रेस नेता और धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम भी सवार हुए थे। जिसके बाद से दोनों पार्टियों में गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई थी, वहीं शुक्रवार को मेरठ यात्रा के दौरान भी शिवपाल की बातों में कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत मिले हैं।

 

हमें कार्यकर्ताओं का सम्मान चाहिए

उन्होनें कहा कि हमें 5 गांव नहीं केवल सम्मान चाहिए। हमलने संघर्ष और त्याग पर भरोसा किया है जो राजनीति के लिए जरूरी है। हमें अपने कार्यकर्ताओं ओर जीतने वालों का सम्मान चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूरे प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रही है जिसे पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है और यही यात्रा यूपी की सत्ता बदलेगी। 

 

शिवपाल ने कहा कि यह भूमि चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि है, उन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया है, लेकिन अब वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार किसानों को कुचलने में लगी है। नए कृषि कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, किसान विरोध करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजप ने सत्ता में आने के लि जो वादे जनता से किए थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने 16 लाख नौकरियां देने की बात कही थी, लेकिन 1 लाख नौकरियां भी नहीं मिली। जनता बेराेजगारी, महंगाई से परेशान है। अब समय आ गया है जब जनता झूठे वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर करेगी। 

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदारी अमित जानी, शैंकी वर्मा, जीतू नागपाल, अभिषेक राणा और जीशान अहमद और कैंट विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी विपिन चौधरी मौजूद रहे।

 

कैसे आई थी चाचा-भतीजे में दरार!

सियासी दांव के माहिर रहे शिवपाल सिंह यादव ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उन्हें अपनी पार्टी से इस तरह बाहर होना पड़ेगा। सपा की बहुमत की सरकार पहली बार वर्ष 2012 में बनी तब मुलायम ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया और इसके बाद से सपा में रार शुरू हुई। शिवपाल उस वक्त चाहते थे कि लोकसभा चुनाव यानी 2014 तक अखिलेश को मुख्यमंत्री न बनाया जाए और मुलायम सिंह ही मुख्यमंत्री बनें।

 

up politics news today in hindi live, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, shivpal yadav, shivpal yadav attack on BJP, shivpal yadav news in hindi, shivpal yadav ne bjp sarkar par hamla bola, shivpal singh yadav latest news, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, up politics news today in hindi, shivpal yadav ne bjp sarkar par hamla bola hai, UP Politics, UP Politics news, up politics news hindi, up politics latest news, up politics latest news in hindi, shivpal yadav party, shivpal yadav news, shivpal yadav today news in hindi, shivpal singh yadav latest news in hindi

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।