Congress Marathon Rally Video: बरेली में कांग्रेस की मैराथन रैली में भगदड़, कई छात्राएं घायल, कांग्रेस नेताओं के बेतुके बयान; कहा- जब वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ हो सकती है तो...

Congress Marathon Rally Bareilly : यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की साजिश थी।
 | 
mairathon railly
UP Assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार दोपहर एक घटना हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की मैराथन रैली (Bareilly Marathon Rally) में अचानक भगदड़ मच गई। जिसमे कई छात्राएं घायल हो गईं। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कहीं रैली हो रहीं है तो कई बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को बरेली में कांग्रेस पार्टी की मैराथन रैली (Congress Marathon Rally Bareilly)  थी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रांए आई हुईं थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। जिसमें कई छात्राएं जमीन पर गिरने से घायल हो गईं। also read : 'भगवान कृष्ण उनके सपने में आकर कह रहे होंगे जो कार्य तुम नहीं कर पाए वो बीजेपी ने कर दिया है' : सीएम योगी

 

 भगदड़ के बाद सड़क पर बच्चियों के जूते-चप्पल बिखरे पड़े नजर आए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने साजिश की ओर इशारा किया है।

 


लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत हुई रैली 

जानकारी हो कि यूपी विधानसभा की कमान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) संभाले हुए हुए हैं। उन्हीं के द्वारा शुरू किए गए लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत ये मैराथन बरेली में आयोजित की गई थी। जिसमें तमाम छात्राओं को बुलाया गया था। इस दौरान भीड़ बढ़ने के चलते अव्यवस्था फैलती गई और अचानक भगदड़ मच गई। also read : UP Assembly election 2022 : मेरठ के जानी में प्रसपा की रैली में कंबल लूट, कई महिलाएं, बच्चे घायल, वीडियो देखें

 

जब वैष्णों देवी में भगदड़ हो सकती है, ये तो बच्चियां हैं

घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं का बेतुका बयान देखने को मिला। घटना को लेकर नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि - जब वैष्णों देवी में भगदड़ मच सकती है, ये तो बच्चियां हैं। ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियो से माफी मांगती हूं, ये साजिश भी हो सकती है, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है। 

 

यह बीजेपी सरकार की साजिश

वहीं यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, “मैराथन में कुछ लड़कियां घायल हो गई हैं, और हम आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं.” सिंह ने आगे कहा कि, “यह बीजेपी सरकार द्वारा रची गई साजिश थी। स्थानीय जिला प्रशासन को पता था कि मैराथन हो रही है, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की ओर से ढिलाई का नतीजा है।”

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।