बिजनौर : भाजपा को अपने विधायकों पर भरोसा, नूरपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने पर क्या बोले सीपी सिंह... देखें

भाजपा ने बिजनौर जिले में ज्यादातर विधानसभा सीटों पर  पुराने विधायकों पर ही भरोसा जताया है।
 | 
bijnor bjp
बिजनौर में भाजपा ने 8 विधानसभा से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जिसमें पूर्व विधायक मृतक लोकेंद्र के भाई सीपी सिंह को नूरपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने सिटिंग एमएलए की लिस्ट जारी करते ही विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है।

 

जानकारी के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्र से पुराने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। जिस से बिजनौर की राजनीति में संग्राम मचा हुआ है। सीपी सिंह ने नूरपुर विधानसभा से बंपर बहुमत से जीत दर्ज करने का दावा किया है। also read : UP assembly election : भाजपा ने जारी की 2 चरण के 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, फटाफट देखें मेरठ के नाम

 

महीनों से चल रही अटकले शनिवार दोपहर को उस समय खत्म हो गई जब प्रेसवार्ता कर धर्मेंद्र प्रधान ने दो चरणों में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी के 107 प्रत्याशियों का ऐलान किया। इस सूची में कई विधायकों के टिकट कटे तो ज्यादातर वर्तमान विधायकों को फिर से मौका दिया गया। also read : UP Election: 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो पर बैन, प्रत्याशियों को मिली प्रचार की यह अनुमति

 

नूरपुर से केपी सिंह को टिकट

पुराने प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद लिस्ट जारी होते ही विपक्षी दलों में संग्राम मचा हुआ है। नूरपुर विधानसभा से 3 वर्ष पूर्व भाजपा के विधायक लोकेंद्र का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। जिसके बाद नूरपुर सीट पर उपचुनाव हुआ था उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता नइमूल हसन ने बंपर बहुमत से जीत दर्ज की थी।

 

परंतु अब विधानसभा चुनाव के समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं। मृतक लोकेंद्र के भाई  सीपी सिंह को ही भाजपा ने नूरपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। BJP ने  सभी 8 विधानसभा सीट पर पुराने प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है।  also read : UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में चरण अनुसार नामांकन की तारीख से लेकर मतगणना तक की पूरी जानकारी यहां देखें

 

सभी का वोट बैंक मजबूत

जानकारी के अनुसार  सभी प्रत्याशी वोट के प्रति काफी मजबूत है। इस बार विधानसभा चुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। also read : BJP Candidate First list : भाजपा कार्यालय दिल्ली से जारी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट डाउनलोड करें

 

अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेंगे

नूरपुर विधानसभा से प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगने के बाद सीपी सिंह को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस दौरान उनहोंने कहा कि  हम अच्छे वोटों से जीत दर्ज करेंगे। भाजपा पूरे प्रदेश में फिर से परचम लहराएगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।