UP assembly election : भाजपा ने जारी की 2 चरण के 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, फटाफट देखें मेरठ के नाम

UP assembly election : bjp हाइकमान ने इन नामों पर मोहर लगाई है।
 | 
BJP 2022
UP assembly election : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 172 नामों पर चर्चा के बाद भाजपा ने दो चरणों की विधानसभा के लिए 105 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य नेताओं ने लिस्ट जारी की है। पहले चरण की 58 में से 57 सीट और दूसरे चरण की लिस्ट में 55 में से 48 नाम ऐलान किए हैं।

 

पहले चरण में है वेस्ट यूपी में चुनाव

 यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly election) में पहला मतदान 10 फरवरी को है। पहले चरण की शुरूआत पश्चिमी यूपी से की जा रही है। वेस्ट यूपी के 14 जिलों की विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान शुरू हो रहा है। जिसमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित अन्य जिले शामिल हैं। also read : UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में चरण अनुसार नामांकन की तारीख से लेकर मतगणना तक की पूरी जानकारी यहां देखें

 

ये है लिस्ट -

गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ उम्मीदवार होंगे। वहीं, प्रयागराज के सिराथू सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ेंगे।

 

कैराना - वृगांना सिंह, थाना भवन - सुरेश राणा, शामली तेजेंद्र सिंह निरवाल, बुढाना उमेश मलिक, चरथावल सपना कश्यप, पुरकाजी से प्रमोद उटवाल, मुजफ़फरनगर कपिल देव अग्रवाल, खतौली विक्रम सैनी, मीरापुर प्रशांत गुर्जर, शहेद्र सिंह रमाला, बढोत से कृष्णपाल सिंह मलिक, बागपत, योगेश धामा, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर,साहीबाबाद सुनील शर्मा, गाजियाबाद अतुल गर्ग, मोदीनगर मंजू सिवाच, हापुड़ विजयपाल आड़ती, गढ़ से हरेंद्र चौधरी, नोएडा पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल सिंह नागर, जेवर धीरेंद्र सिंह, सिकंद्राबाद लक्ष्मीराज सिंह।

 

बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, स्याना देवेंद्र सिंह लोधी, अनूपशहर संजय शर्मा, डिबवाई सीपी सिंह, शिकारपुर अनिल शर्मा, खुर्जा मिनाक्षी सिंह, खैर-अनूप वाल्मीकि, बड़ौली से जयवीर सिंह, अतरौली संदीप सिंह, छर्रा रविंद्र पाल सिंह, कोल अनिल परासर,  इग्लास राजकुमार सहयोगी, छाता लक्ष्मीनारायण सिंह, गोवर्धन मेगश्याम सिंह, मथुरा श्रीकांत शर्मा, बलदेव पूरनप्रकाश, एतमातपुर डॉ. धर्मपाल सिंह, आगरा कैंट जीएस धर्मेश, आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय, आगरा नार्थ पुरुषोत्म खंडेलवाल, आगरा रूरल बेबी रानी मौर्य, फतेहाबाद छोटेलाल वर्मा।

 

मेरठ जिले में इनको मिला टिकट
  1. शिवालखास - मनेंद्रपाल सिंह
  2. सरधना - संगीत सोम
  3. हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
  4. मेरठ कैंट -अमित अग्रवाल
  5.  किठौर - सतवीर त्यागी
  6. मेरठ शहर- कमलदत्त शर्मा
  7. मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर  
 

आज नामांकन का दूसरा दिन

जानकारी के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन की शुरूआत 14 जनवरी रखी है वहीं, 27 जनवरी तक नाम वापस की तारीख है। bjp meerut

पहले चरण में इन जिलों में मतदान 

पहले चरण यानी 10 फरवरी को मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज आदि 14 जिलों में मतदान होगा।

 

10 मार्च को मतदान

पिछले दिनों चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान किया था। जिसमें सबसे पहले उत्तर प्रदेश में चुनाव शुरू हो रहा है। यूपी में 7 चरणों में मतदान आयोजित करने की बात कही गई।
  1. पहला चरण 10 फरवरी
  2. दूसरा चरण 14 फरवरी
  3. तीसरा चरण 20 फरवरी
  4. चौथा चरण 23 फरवरी
  5. पांचवा चरण  27 फरवरी
  6. छठा चरण 3 मार्च
  7. सातवां चरण 7 मार्च

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।