अबॉर्शन कानून के विरोध में अमेरिका में Sex strike, एक्ट्रेस ने कहा- 'सभी महिलाएं पुरुषों के साथ सेक्स कर दें बंद'

Actrss Said For Sex strike : अमेरिका के टेक्सास राज्य में अबॉर्शन कानून (Abortion Law in Texas) के खिलाफ सेक्स स्ट्राइक करने की अपील की गई है। 
 
 : अमेरिका के टेक्सास राज्य में अबॉर्शन कानून (Abortion Law in Texas) के खिलाफ सेक्स स्ट्राइक करने की अपील की गई है। अमेरिका की जानी-मानी एक्ट्रेस बेट्टे मिडलर (Actress Bette Midler) ने अपने देश की महिलाओं से यह अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश की सभी महिलाएं अपने पुरुष साथी के साथ सेक्स (SEX BAN) करने से इंकार कर दें। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर टेक्सास के नए 'अबॉर्शन कानून' के खिलाफ महिलाओं से यह अपील की और राजनेताओं की जमकर आलोचना की। इस कानून के विरोध में राज्य की महिलाएं सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं।

 

Actrss Said For Sex strike : महिला यह सब कुछ क्यों झेले

ट्वीटर पर उन्होंने लिखा कि अबॉर्शन पर अपनी सुविधा के हिसाब से विकल्प चुनने की गारंटी दी जानी चाहिए वरना महिला यह सब कुछ क्यों झेले। उन्होंने कहा कि मेरी सलाह है कि सभी औरतों को तब तक मर्दो के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर देना चाहिए जब तक संसद द्वारा उन्हें अबॉर्शन पर अपनी सुविधा के हिसाब से विकल्प चुनने की गांरटी नहीं दी जाती।'

 

अबॉर्शन कानून पर इसीलिए हो रहा है हंगामा

दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में गर्भपात पर लाए गए कानून में भ्रूण में हार्ट बीट्स का पता चलने के बाद अबॉर्शन कराने की इजाजत नहीं दी गई है। अमेरिका में गर्भपात से संबंधित यह SB 8 कानून 1 सितंबर से लागू हो गया है। इस कानून के तहत महिलाएं अब अपनी इच्छा से गर्भपात नहीं करा सकती है इसके लिए उन्हें कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ेगी। इस संबंध में क्लीनिक के संचालकों का कहना है कि ऐसा करने से गर्भपात कराने वाली महिलाओं में 85% तक की कमी आएगी। इससे आने वाले समय में कई बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। Read Also : Sex को महिलाएं न करें नजरअंदाज, इसके फायदे जानकार हैरान रह जाएंगी आप

 

अबॉर्शन क्लीनिक्स ने भी की रद्द करने की मांग

राज्य में स्थित तमाम अबॉर्शन क्लीनिक्स ने भी सुप्रीम कोर्ट से इस कानून के प्रभाव में आने से पहले ही इसे रद्द करने की गुहार लगाई थी। टेक्सास के अबॉर्शन प्रोवाइडर्स ने इस मामले में एक इमरजेंसी एप्लीकेशन भी दायर की थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं लिया। लिहाजा यह कानून मजबूत हो गया।

 

महिलााएं बोलीं: गर्भपात के फैसले पर गर्भवती का हक

गर्भपात की आजादी छिन जाने से अमेरिका में इसका कड़ा विरोध हो रहा है, यहां की महिलाओं का कहना है कि यह कानून पूरी तरह से गलत है। महिलाओं के मुताबिक अबॉर्शन के फैसले पर गर्भवती का ही हक होना चाहिए। यदि महिला अपने बच्चे के पिता का नाम छिपाना चाहती है तो इसके लिए कोर्ट उन्हें मजबूर नहीं कर सकता। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए अब अमेरिकी सरकार और कोर्ट दोनों दबाव में हैं। लगातार हो रहे प्रदर्शन को देखकर संभवत: सरकार कुछ बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेगी।