Online class के दौरान फटा मोबाइल फोन, 5वीं कक्षा के छात्र की मौत

लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास का चलन आम हो गया है। हालांकि अब स्कूलों को फिर से ऑपलाइन मोड में खोल दिया गया है। परंतु अभी भी कुछ जगहों पर स्कूल ऑनलाइन क्लास ही करा रहे हैं।
 
मोबाइल फोन जितना हमारे लिए फायदेमंद है उतना ही यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है। मोबाइल फोन से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पांचवी कक्षा का छात्र ऑनलाइन क्लास कर रहा था। तभी मोबाइल में धमाका हो गया। इस दौरान आग से झुलसे छात्र की मौत हो गई। 

 

मोबाइल फटने (Mobile blast) की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। भारत में मोबाइल ने कई लोगों की जान भी ले ली है। ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन फटने का मामला एशियाई ऐश वियतनाम का है। जानकारी के अनुसार एक 11 साल का 5वीं कक्षा का छात्र घर में ऑलाइन क्लास कर रहा था। तभी उसके मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल में धमाका इतना जबरजस्त था कि बच्चा उसमें झुलस गया। अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। यह भी पढ़ें - Anti India Superman: सुपरमैन की मूवी Injustice पर बवाल; कश्मीर को बताया विवादित क्षेत्र, भारतीय सेना पर किया हमला।

 

चार्जिंग पर लगा था मोबाइल फोन

जानकारी के अनुसार यह मामला 14 अक्टूबर को वियतनाम के न्घे एन प्रांत का बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के चलते वहां अभी स्कूल नहीं खोले गए हैं। बच्चों को ऑनलाइन क्लास कराई जा रहीं है। एक 11 साल का बच्चा कक्षा 5 का छात्र था। वह भी अपने घर में ऑनलाइन क्लास ले रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाया हुआ था। क्लास के दौरान उसका मोबाइल 100 प्रतिशत चार्ज होक गया। परंतु छात्र को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। read also : इंसान को लगाई सुअर की किडनी, काम करने लगा शरीर, इस शहर में किया गया ट्रांसप्लांट।

 

तभी ओवर हीट होने के चलते मोबाइल में तेज धमाका हो गया। मोबाइल टुकड़ों में बंट गया। इस धमाके में निकली चिंगारियों से छात्र के कपड़ों में भी आग लग गई। आग से वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।