कलयुग का दानव : दशहरा से पहले धनुष से चलाए ताबड़तोड़ तीर, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

एक हमलावर ने भीड़भाड़ वाले इलाके में धनुष से ताबड़तोड़ बाण चला दिए। घटना से भगदड़ मच गई। इस दौरान बाण लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है।
 
दशहरा (Dussehra) से पहले एक शहर में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ओस्लो में एक मामला सामने आया है जहां हमलावर ने धनुष-बाण (bow and arrow) से लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी सहित 2 लोग घायल हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ लया गया है और पूछताछ जारी है। हालांकि वह कुछ जानाकरी नहीं दे रहा है। 

 

जानकारी के अनुसार अस्केंडेवनियाई देशों (Ascendavanian Countries) में शामिल नार्वे (Norwegian) की राजधानी ओस्लो (Oslo) में यह घटना हुई है। बताया जा रहा हकि कोंग्सबर्ग शहर (Kongsberg City) में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक हमलावर ने धनुष-बाण से हमला कर दिया। एक के बाद एक बाण लगने से कई लोग जमीन पर गिरने शुरू हो गए। जिसके घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। घटना में मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह हमलावर को पकड़ लिया।

 

पुलिस प्रमुख ओएविंड आस ने बताया कि धनुष-बाण से हुए हमले में कुल 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के बाद वापस लौट रहा था इसी दौरान यह घटना हुई। Read also : अब 10 मिनट में मिलेगा 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन, बस Whatsapp पर भेजिए Hi का मैसेज, रकम आपके खाते में

 

पुलिस का आतंकी हमले से इनकार

घटना के बाद दोनों घायलों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस घटना को आतंकी घटना होने से इंकार किया है। पुलिस ने पकड़े गए हमलावर से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आरोपी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है।   Read ALso : Loan ले रखा है या लोन ले रहे हैं? तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान, चुकाना होगा कम पैसा, होगी मोटी बचत

 

इस हमले को देश की कार्यवाहक प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग (Caretaker Prime Minister Erna Solberg) ने भयावह बताया और कहा कि जिसने यह हमला किया आखिर उसका इरादा क्या था यह विस्तार से पूछा जाए, जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लिया जाए। read also : अभ्युदय की फ्री कोचिंग में 20 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन: IAS-PCS के साथ ही NEET, JEE, NDA, CDS की भी तैयारी