Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन का A-26 जहाज मार गिराया, 5 लोगों की मौत, यूक्रेन ने रूस के 4 टैंक, 2 हेलीकॉप्टर तबाह किए

Russia-Ukraine war :  रूस ने एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया। वहीं, कई सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल दांगी। जिससे काफी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
 
Russia-Ukraine war : रूस लगातार यूक्रेन पर हमला करता जा रहा है। बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन के A-26 जहाज विमान को मार गिराया है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। कुल मिलाकर अभी तक यूक्रेन में मरनें वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।

 

वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 4 टेंको का तबाह करने के दावा किया है। वहीं, गोस्टामेल में 2 हेलीकॉप्टरों को नष्ट करने की बात कही है। हालांकि इस सूचना की रूस ने अभी पुष्टि नहीं की है। also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन का दावा रूस के 50 सैनिकों मार गिराया, रूस ने कहा यूक्रेन सेना कर रही आत्मसमर्पण, भारत से मदद की गुहार

NATO ने 100 जहाज तैयार किए

वहीं, नाटों देशों ने रूस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए 100 फाइटर विमान तैनात कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान कभी भी उड़ान भर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बड़ी संख्या में दोनों ओर तबाही हो सकती है। also read : Russia-Ukraine War : तबाही के बीच यूक्रेन की महिला सैनिकों ने संभाला मोर्चा, रूस ने यूक्रेन का हथियार डिपो उड़ाया, फोटो देखें

 

सुबह से हमला कर रहा रूस

यूक्रेन पर रूसी सेना ने सुबह हमला कर दिया था। जिसके बाद एक के बाद एक हमले में यूक्रेन को कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि रूस ने एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया। वहीं, कई सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल दांगी। जिससे काफी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

भारत के विदेश मंत्री ने EU से बात की

इस युद्ध को लेकर भारत से यूक्रेन ने कहा है कि वह रूस से युद्ध को रोकने पर हस्तक्षेप करें, वह उनसे इस बारे में यूक्रेन की तरफ से बात करें। वहीं,  यूरोपिय यूनियन ने भारत से संपर्क किया। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्ता की।

 

यूक्रेन में मची है अफरा-तफरी

 युद्ध को लेकर यूक्रेन के बुरे हालात हैं। एटीएम, सुपर मार्केट, पानी और खाने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। इतना ही नहीं, यूक्रेन में रुपये निकालने की लिमिट तय कर दी है। एक खबर के अनुसार वहां रह रहे भारतीय लोग केवल 500 रुपये ही एटीएम से निकाल पा रहे हैं।