Brazil natural disaster : ब्राजील में भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, अभी तक 94 लोगों की मौत, हालात बुरे

Brazil natural disaster : प्राकृतिक आपदा से तबाही ब्राजील के प्रमुख शहर पेट्रोपोलिस में हुई है। बड़ी मात्रा में घर नष्ट हो गए हैं।
 
Petropolis Brazil natural disaster : दक्षिणी अमेरिकी देश ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित है। बताया जा रहा है कि तूफान के बाद आई बारिश से आए सैलाब में अभी तक करीब 94 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

 

लोगों का कहना है कि रास्तों कीचड़ फैला है कार, घरों का सामान सड़कों पर तैर रहा है। लोगों को क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे है। कई टीमें इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैंं। Also Read : Kushinagar Hadsa : कुशीनगर में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम के समय कुअे में गिरे 30 लोग, 11 बच्चों सहित 13 की मौत, पढ़ें

रियो डे जेनेरियों पहाड़ी क्षेत्र में है पेट्रोपोलिस शहर

जानकारी के अनुसार ब्राजील के रियो डी जेनेरियों (Rio de Janeiro) पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ऐताहिक शहर पेट्रोपोलिस शहर इसकी चपेट में आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यहां तूफान के बाद भारी बारिश हुई। जिसके बाद पहाड़ों से कीचड़, पानी सैलाब पेट्रोपोलिस शहर में घुस गया। जिसके कई घर नष्ट हो गए। वहीं, कई लोगों की मौत हो गई।

 

स्थानीय नागरिकों द्वारा एजेंसी को दी गई जानकारी के अनुसार अनुमान है कि अभी तक करीब 94 लोगों की मौत इस आपदा में हो चुकी है। प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है। लोगों के पास रहने तक के लिए स्थान नहीं बचा है। also read : Tata Motors Kaziranga Edition : टाटा मोटर्स ने जारी किया काजीरंगा एडिशन का नया टीजर, टाटा नेक्सन से लेकर हैरियर कार दिख रहीं, चेक करें

 

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

पेट्रोपोलिस शहर (Petropolis city) के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो (Mayor Rubens Bomtempo) का कहना है कि हताहतों (मृतकों) की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है। बड़े स्तर पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

 2011 में हुई थी सैकड़ों लोगों की मौत

 जानकारी के अनुसार 20211 में भारी बारिश के चलते भी इस तरह के हालात बन गए थे। जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। वर्तमान के हालात देख लोगों को वह पुरानी घटना याद आ रही है। लोग डरे हुए हैं।

 

हमारा शहर बर्बाद हो गया : गवर्नर

पेट्रोपोलिस शहर में आई प्राकृतिक आपदा के बारे में गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रों (Governor Claudio Castro) ने कहा कि यह ‘युद्ध जैसी स्थिति है’ और वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हर संभव मदद मंगवा रहे हैं। राज्य के दमकल विभाग ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं। 

 

ब्राजील के राष्ट्रपति रूस के दौरे पर

जानकारी के अनुसार ब्राजील में प्राकृतिक आपदा ने बुरे हालात कर दिए हैं। वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो (Brazil President Jair Bolsonaro) रूस (Russia) के दौरे पर हैं। वह कई तरह के समझौते रूस के साथ कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।