Kushinagar Hadsa : कुशीनगर में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम के समय कुअे में गिरे 30 लोग, 11 बच्चों सहित 13 की मौत, पढ़ें

Kushinagar Hadsa : कुअे पर खड़े होकर कार्यक्रम में डांस देख रहे थे। उसी दौरान कुऐ का स्लैग टूट गया और सभी कुए में गर गए। 
 | 
Kushinagar Hadsa : 
Kushinagar Hadsa :  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देररात एक बड़ा हादसा हो गया। कुअे का स्लैब टूटकर गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने शोक व्यक्त किया है।

 

ये है मामला

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुशीनगर जिले (Kushinagar) के नेबुआ नौरंगिया गांव (Nabua naurangiya) में रात करीब 10 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार नौरंगिया गांव निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की बृहस्पतिवार (आज) बारात जानी है। बुधवार रात के समय शादी से पहले महिलाएं हल्दी की रस्म पूरी कर रहीं थी। 

 

बताया जा रहा है कि इस दौरान डांस भी हो रहा था। भीड़ होने पर बच्चे व कुछ महिलाएं पास में कुए की स्लैब पर खड़े हो गए और डांस देखने लगे। ज्यादा वजन पड़ने पर कुऐ का स्लैब टूट गया। स्लैब पर खड़े करीब 30 लोग कुए में गिए गए और मलबे में दब गए। ये देख मौके पर पर चीख पुकार मच गई। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कई थानों की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निाकला। 
kushinagar hadsa
इसी कुअे के ऊपर बनी स्लैब पर खड़े होकर देख रहे थे डांस, तभी टूटकर गिर गया।

11 की मौके पर मौत 

पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर कुएं में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस की माने तों इनमें 9 बच्चे व 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पतलों में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर  प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

 

वहीं,  कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। सीएमएस डा एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 25 वर्ष के नौ लोगों की और दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। डीएम एस राजलिंगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस लोमहर्षक घटना से सभी स्तब्ध हैं। जांच कराई जा रही है कि घटना में लापरवाही कहां और कैसे हुई।

 

2 बच्चों ने अस्पताल में तोड़ा दम 

 वहीं, घटना के बाद कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। सीएमएस डा एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 25 वर्ष के नौ लोगों की और दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। डीएम एस राजलिंगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस लोमहर्षक घटना से सभी स्तब्ध हैं। जांच कराई जा रही है कि घटना में लापरवाही कहां और कैसे हुई।

 

घटना में 13 लोगों की मौत हुई है : एडीजी गोरखपुर जोन

इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई मृतक बड़ों में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। STRF की टीम बुलाई गई है फिर से सर्च ऑपरेशन चलेगा। -  अखिल कुमार ADG गोरखपुर जोन, यूपी

 

 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता : डीएम

नौरंगिया टोला गांव में एक पुरान कुआं था जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे। इस दौरान स्लैब नीचे चला गया और कुएं में गिर लोगों पर मलबा गिर गया। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता  की जाएगी।  -   एस. राजलिंगम, डीएम कुशीनगर

 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि हादसा ह्दयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ग्रामवासियों की मृतत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।