पार्थला फ्लाईओवर: एक्सटेंशन वालों की हुई बल्ले-बल्ले, नोएडा का 'सिग्नेचर ब्रिज' कब खुलेगा; जानकारी आई सामने 

पार्थला फ्लाईओवर कंप्लीशन डेट: लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा की ओर मेट्रो चलाने का एक पड़ाव पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी फाइल को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है।
 
पार्थला फ्लाईओवर की स्थिति: आखिरकार वह दिन नजदीक आ गया, जिसका इंतजार ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी एक्सटेंशन के लाखों लोग कर रहे हैं। दरअसल एफएनजी (FNG) पर बन रहे पार्थला फ्लाईओवर के खुलने की तारीख लगभग तय है। इस फ्लाईओवर का काम कई महीनों से चल रहा है। हालांकि, इसे 15 मई तक तैयार किया जाना था। लेकिन अभी लोगों को 15 दिन और इंतजार करना होगा।READ ALSO:-मेरठ: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा-पहलवानों को लेकर चुप क्यों हैं सरकार? बोले-कचरा फैलाने वाले क्या कचरा हटाएंगे, नालों, नदियों की गंदगी गंगा में डाल दी

 

सूत्रों के मुताबिक पार्थला फ्लाईओवर जून में खोला जा सकता है। फिलहाल तारीख तय नहीं है। लेकिन इसे 17-23 जून के बीच आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। फ्लाईओवर का काम भी अंतिम चरण में है। केबल से लेकर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। अब सेक्टर 52 मेट्रो और गौर सिटी चौक की तरफ पिलर जोड़कर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। 

 

इतना ही नहीं लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा की ओर मेट्रो चलाने का एक पड़ाव पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी फाइल को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है। यह मेट्रो सेक्टर 51 से एक्सटेंशन की तरफ आएगी। इस परियोजना की लागत का 20 प्रतिशत मोदी सरकार देगी। 15 किलोमीटर के इस कॉरिडोर में 9 स्टेशन होंगे।

 

वहीं पार्थला फ्लाईओवर के खुलने से एक्सटेंशन और नोएडा के निवासियों को काफी फायदा होगा। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन आते-जाते हैं। निर्माण के चलते उन्हें आना-जाना पड़ रहा है। यह प्रोजेक्ट जनवरी 2021 में शुरू हुआ था। इसकी लागत 82 करोड़ रुपए है। 28 केबल पर लटका यह ब्रिज नोएडा को एक अलग पहचान देगा।

 

जाम से निजात मिलेगी
इसके अलावा फरीदाबाद और गाजियाबाद की ओर जाने वालों को भी जाम से राहत मिलेगी। 5 मई को नोएडा अथॉरिटी की बैठक हुई थी, जिसमें सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधूरे प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा है कि इस महीने के अंत तक फ्लाईओवर निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।