मेरठ: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा-पहलवानों को लेकर चुप क्यों हैं सरकार? बोले-कचरा फैलाने वाले क्या कचरा हटाएंगे, नालों, नदियों की गंदगी गंगा में डाल दी

मेरठ में अखिलेश यादव का रोड शो: अखिलेश ने मेरठ पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि BJP सरकारें पहलवानों को लेकर चुप क्यों हैं?
 | 
AKHILESH
दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए अखिलेश मेरठ पहुंचे। सोमवार को परतापुर हवाई पट्टी पर उतरते ही अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "कचरा फैलाने वाले क्या कचरा हटाएंगे। इस बार जनता उन्हें ही हटाने जा रही है। बीओडी, सीओडी का स्तर इतना ऊंचा है कि जनता सब कुछ साफ कर देगी। अखिलेश यादव यहां लिसाड़ी गांव से रोड शो निकाल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए वोट मांगे।'READ ALSO:-चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बस में सवार हुए राहुल गांधी, छात्रों और महिलाओं से की बात

 

कहा- SP ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है
अखिलेश यादव ने हवाई पट्टी पर मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले महिला पहलवानों के बारे में बात की। कहा कि उन्हें न्याय दिलाना BJP की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में BJP की सरकार है। मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है, मुझे उम्मीद है कि महिला पहलवानों को न्याय मिलेगा।' SP को ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है। मेरठ की जनता इस बार SP को अपना आशीर्वाद देगी।

 


कहा- मेरठ और अलीगढ कितने स्मार्ट हुए
उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि स्मार्ट सिटी के तहत मेरठ और अलीगढ़ में क्या काम हुआ है। क्या दोनों शहर स्मार्ट सिटी के मानकों पर खरे उतरते हैं? दोनों शहरों में मेयर की सीटें हैं। इन शहरों में आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, नालों की सफाई, कचरा प्रबंधन पर क्या काम हुआ है।

 Akhilesh Yadav raily in Meerut today, read latest news in hindi

कहा कि ऐसा लगता है कि जब से BJP आई है सभी नालों और नदियों को लेकर गंगा में गंदगी डाली जा रही है। स्मार्ट सिटी पर बात करेंगे। तभी पता चलेगा BJP  के भ्रष्टाचार का। BJP बताए कि मेरठ और अलीगढ में स्मार्ट सिटी पर क्या काम हुआ है। अखिलेश ने महंगाई और बेरोजगारी पर भी निशाना साधा। कहा कि BJP  के डबल इंजन को जनता उखाड़ फेंकेगी। ऐसा लग रहा है कि BJP के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं।

 monika

अखिलेश ने कहा- योगी जी खुद परिवार वाद करते हैं
अखिलेश ने आगे कहा कि योगी जी बहुत समझदार हैं। अलीगढ़ में शिक्षा की बात करते हैं। योगी जी स्वयं परिवारवाद के कारण उस मठ में उस स्थान पर हैं। जिस स्थान पर वह बैठे हैं, उस स्थान पर यदि उनके परिवार के सदस्य नहीं बैठे होते तो वे वहां नहीं होते। मेरठ जैसा शहर है, सरकार बताए कि यहां कितने टन कूड़ा पैदा होता है। इस कचरे का निस्तारण क्या है?

 price

कहा- BJP भ्रष्टाचार के विज्ञापन छापती है
उन्होंने कहा कि BJP ने तबादला, पोस्टिंग और 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार किया। इसकी कल्पना भी नहीं हो सकती। निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में BJP के भ्रष्टाचार का विज्ञापन निकला। उत्तर प्रदेश में मेडिकल सुविधा नहीं दे सके। बजट का 30 फीसदी सड़कों पर खर्च नहीं हुआ। जब मुख्यमंत्री असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर की बात नहीं कर सकते तो तमंचे की ही बात करेंगे। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।