e-Shram Card Registration : ई-श्रम कार्ड वालों के बैंक खाते में आने वाले हैं रुपये! आपका नहीं है रजिस्ट्रेशन तो तुरंत कराएं, ये है योजना और आवेदन की प्रक्रिया

e-Shram Card : असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम योजना 2022 का शुभारंभ किया है।
 
e-Shram Card Online Registration : ई-श्रम कार्ड के आवेदन चल रहे हैं। सरकार ई-श्रम कार्ड वालें नागरिकों को अनेक योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर देगी। बताया जा रहा है कि सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों को हर माह 500 से 1000 रुपये खाते में देगी। क्या यह जानकारियां सही हैं। इस सब के बारे में आज हम बताएंगे।

ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card 2022) क्या है?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने संपूर्ण भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम योजना 2022 का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा गरीब मजदूर परिवारों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। वहीं, कई सरकारी लाभ इस कार्ड के माध्यम से धारक को दिए जाएंगे। also read : Royal Enfield Scrum 411 : नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इतनी हो सकती हे कीमत

ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य

जानकारी के अनुसार ई-श्रम कार्ड योजना (e-Shram Card yojana) का उद्देश्य निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। इसी के माध्यम से लोगों को राेजगार उपलब्ध कराना है।

 

ई-श्रम कार्ड से क्या-क्या लाभ मिलेंगे  (e-Shram Card benefits)

  1.  भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  2.  ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
  3.  सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
  4.  भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
  5.  स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा।
  6.  गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जाएगा।
  7.  मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान किया जाएगा।
  8.  बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
  9.  केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा

सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना को लॉन्च करने के साथ कुछ नियम सर्ते रखीं हैं। जिसके अनुसार निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, इसके अंतर्गत भविष्य में आने वाली सभी योजनाएं शामिल होंगी। also read : TVS Apache RTR 165 RP : TVS Apache की जबरजस्त डिमांड, लॉन्च होते ही बिक गए लिमिटेड एडिशन बाइक के सभी मॉडल, देखें

 

इन लोगों का नहीं हो सकेगा रजिस्ट्रेशन

जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने इस योजना लाभ के लिए ऐसे लोगों को बाहर रखा है जो इनकम टैक्स अदा करते हैं, जिनका पीएफ कटता हो या जो सरकारी नौकरी कर रहे हों। ऐसे लोग अपात्र हं। अगर ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन के लिए आवदेन कर भी लेते हैं तो वह केंसिल हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी (documents for applying e-Shram Card)

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए नियमअनुसार कुछ दस्तावेजों को जरूरी किया गया है। 
  1. आधार कार्ड (Adhar card)
  2. पैन कार्ड (pan card)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (passport size photo)
  4. मोबाइल नंबर (mobile number)
  5.  बैंक खाता विवरण (passbook)

 

इतनी होनी चाहिए आवेदक की उम्र (e-Shram Card applicant age)

जानकारी के अनुसार ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने आवदेक की उम्र तय की है। जिसके अनुसार कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से जयादा 59 वर्ष होनी चाहिए। also read : Ola Electric scooter : Ola कंपनी हर रोज बना रही 1000 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्द दोबारा शुरू होगी बुकिंग, ये हैं कीमत

स्टेप बाइ स्टेप ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (e-Shram Card registration process)

  1. सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
  2. इसके होम पेज पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ (IPFO) और ईएसआईसी (ESIC) मेंबर स्टेटस दर्ज करें।
  4. अब मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के विकल्प को चुनें।
  5. इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में टाइप करें।
  6. अब आवेदन फॉर्म को पूरा भरें, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र दर्ज करनी होगी।
  7. फॉर्म पूरा भर जाने पर आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करें।
  8. अब आपके आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।