महिला किचन में धो रही थी बर्तन, तभी अचानक फट गया सिलेंडर, दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो देख डर जाएंगे आप!

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला किचन में बर्तन धो रही थी, तभी अचानक उसके बगल में रखा गैस सिलेंडर फट गया। शुक्र है कि उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
 
एलपीजी गैस ने भले ही लोगों की मेहनत आसान कर दी हो, लेकिन यह बहुत खतरनाक भी है। छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे जब घर में अचानक सिलेंडर फट जाता है और लोग घायल हो जाते हैं या किसी की जान चली जाती है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गैस सिलेंडर फटता हुआ दिखाया गया है। दरअसल, एक महिला किचन में खड़ी होकर काम कर रही थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।READ ALSO:-मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 500 से ज्यादा यात्रियों की बाल-बाल बची जान...,एक ही रनवे पर थे दोनों विमान, देखें डरावना वीडियो

 


 वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला शायद किचन में बर्तन धो रही है और इसी बीच उसके बगल में रखा सिलेंडर अचानक फट जाता है, जिसके बाद वह जमीन पर गिर जाती है, साथ ही किचन का सारा सामान भी धमाके के साथ इधर-उधर बिखर जाता है। अब महिला को समझ में नहीं आता कि क्या हुआ, ऐसे में वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और उठकर वहां से भागने लगती है। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह दिल दहला देने वाली घटना कहां हुई।

 

 इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @klip_ent नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कोई कह रहा है कि 'अच्छा हुआ कि महिला की जान बच गई', तो कोई कह रहा है कि 'शायद सिलेंडर में गैस कम थी, इसीलिए धमाका इतना जानलेवा साबित नहीं हुआ।'

 

हाल ही में तमिलनाडु में भी एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे और कुछ दुकानें भी जल गई थीं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।