मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 500 से ज्यादा यात्रियों की बाल-बाल बची जान...,एक ही रनवे पर थे दोनों विमान, देखें डरावना वीडियो

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, उसी समय मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर इंडिगो का एक विमान उतर रहा था और एयर इंडिया का एक विमान वहां से उड़ान भर रहा था।
 | 
MUMBAI
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान टकराने से बाल-बाल बच गए। चंद सेकंड की देरी ने 500 से ज्यादा यात्रियों की जान बचा ली। अगर दोनों विमान टकराते तो पलक झपकते ही क्रैश हो जाते और उसमें सवार लोगों की जान जा सकती थी।Read Also:-नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानें समय, स्थान, अतिथि सूची से लेकर सुरक्षा तक हर अपडेट

 

रनवे पर एक के बाद एक दो विमानों को देखकर एटीसी और एयरपोर्ट के अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए, क्योंकि एक विमान दूसरे के पीछे था और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई। एक विमान एयर इंडिया का था और दूसरा इंडिगो एयरलाइंस का, जो रनवे 27 पर थे। एक विमान लैंड कर चुका था और दूसरा टेक ऑफ कर रहा था। जैसे ही विमान ने टेक ऑफ किया और दूसरा सुरक्षित लैंड हुआ, अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट 657 मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर टेक ऑफ कर रही है। फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TRV) पर उतरना था। पीछे से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 5053 आ गई, जिसने देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से उड़ान भरी थी।

 

यह घटना 2 एयरबस ए320 नियो के बीच हुई। टेकऑफ और लैंडिंग के बीच रनवे पर थोड़ा गैप देखकर अधिकारी घबरा गए, क्योंकि दोनों के बीच टक्कर की आशंका थी। ऐन मौके पर एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी और इंडिगो के विमान ने लैंड किया। आनन-फानन में एयरपोर्ट और एटीसी के अधिकारी रनवे पर आए और इंडिगो विमान के पायलट से बात कर स्थिति का जायजा लिया।

 KINATIC

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि की
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि '8 जून 2024 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6053 इंदौर से मुंबई पहुंची और एटीसी ने इसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद एटीसी के निर्देश का पालन करते हुए इंडिगो के पायलट ने विमान को रनवे पर लैंड कराया।' इंडिगो के अधिकारी ने कहा कि हमने घटना की शिकायत की है। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

 whatsapp gif

डीजीसीए ने घटना में शामिल कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया है
घटना को लेकर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने घटना में शामिल कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि व्यस्त एयरपोर्ट पर कई बार विमानों को एक साथ उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इसके लिए विमानों के बीच एक निश्चित दूरी जरूरी होती है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।