IPL : हरभजन सिंह ने छोड़ा CSK का साथ, लिखी भावनात्मक पोस्ट
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्विटर पोस्ट के जरिए IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने अपनी ट्वीटर पोस्ट में लिखा, 'CSK के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने वाला है। इस टीम के साथ खेलने का एक्सपीरिएंस शानदार रहा। खूबसूरत यादें मिलीं और कई दोस्त बने, जिन्हें मैं हमेशा याद रखूगा। इन 2 सालों के लिए CSK के मैनेजमेंट और स्टाफ का धन्यवाद। ऑल द बेस्ट।
टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर टीम इंडिया, फाइनल में पहुंचने के लिए किस टीम को आगे क्या करना होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 में हरभजन सिंह को अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस में थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन को बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में ऑक्शन में खरीदा था। हरभजन सिंह ने सीएसके के लिए खेलते हुए IPL 2018 में 13 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, IPL 2019 में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट झटके थे। 2020 के आईपीएल में हरभजन निजी कारणों से नहीं खेले थे।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |