IPL Auction 2021: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, जानिए कीमत
IPL 14 के लिए खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है। साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगा खिलाड़ी हो गए हैं। मॉरिस 16 करोड़ 25 लाख रुपये में बिके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के 16 करोड़ में बिकने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। उधर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा है। आईपीएल 2021 की इस नीलामी में अर्जुन की ही अंतिम बोली लगी।
बता दें कि नीलामी से पहले सोशल मीडिया पर सचिन के फैंस अंदाज लगा रहे थे कि अर्जुन को मुंबई टीम ही लेगी और ऐसा ही हुआ। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि सचिन तेंदुलकर भी लंबे समय तक मुंबई के लिए ही खेले थे और अब भी वे मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं।
अर्जुन ने दिखाया बेहतरीन खेल
अर्जुन तेंदुलकर ने बीते रविवार को मुंबई के 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला। अर्जुन ने दूसरे दौर के मैच में 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट झटके। इस मैच में एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से हराया था। ये टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ ने आयोजित कराया है, और कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बाद शहर में बार पहली क्रिकेट प्रतियोगिता को आयोजित किया गया। वहीं लगातार दूसरे दिन अर्जुन ने अपने रेड हॉट अंदाज में मैच खेला।
अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को जीत कर क्रिकेट की शुरुआत की थी। वहीं कई टूर्नामेंट में उनको निराशा का सामना भी करना पड़ता था, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम चयन से पहले अर्जुन को प्रैक्टिस के दौरान काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब MIG मैच से उन्होंने शानदार कमबैक किया था।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |