Happy Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

Happy Makar Sankranti 2022 :  मकर सांक्रांति आज देशभर में मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्यों की माने तों कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके दान से दिन अच्छे हो जाते हैं।
 
Happy Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) भी भक्तों के लिए हर बार खास होता है। बताया जाता है कि अगर कोई संकट में है तो वह इन कुछ वस्तुओं का दान करके अपने कष्टों से मुक्ती पा सकता है। बताया जाता है कि दान करने से कर्म सुधरते हैं और अगर कर्म सुधर जाएं तो भाग्य संवरते देर नहीं लगती है।

 

खास मौके या पर्व के दौरान भगवान की आराधना करने के बाद दान का लाभ जरूर मिलता है। सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण के बाद मनाए जाने वाला मकर संक्रांति भी भक्तों के लिए हर बार खास होता है। also read : Petrol-Diesel & Gold price 14 january : दिल्ली और यूपी में आज ये है पेट्रोल-डीजल का रेट, चांदी हुई कई हजार रुपये सस्ती; खरीदने का अच्छा मौका, देखें

संक्रांति के दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व देशभर में अलग-अलग रूप में अनेक तरीकों से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। जिसका लाभ मनुष्य को जरूर मिलता है।

 

खिचड़ी बांटने की है परंपरा

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को खिचड़ी पर्व के नाम से जाना है। इस दिन प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटने की परंपरा है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से जीवन में सुख और शांति आती है। स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है।  read : UP Election: SP-RLD ने जारी की 29 उम्मीदवारों की लिस्ट, इसमें 10 सपा और 19 रालोद के, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नमक का दान करता है बुरे दिनों को दूर

मकर संक्रांति के दिन नमक दान करने का भी महत्व है। अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए।

 

गुड़ एवं तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन इस दिन गुड़ और तिल दान करने का बड़ा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के दिन गुड़ एवं तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। समाज में मान.सम्मान बढ़ता है और कार्य सिद्ध होते हैं।

तांबे के बर्तन में काले तिल भरकर गरीबों को दान करें

जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन्हें मकर संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। इस उपाय के करने से आपकी कुंडली में शनिदोष दूर होगा। कार्य-व्यापार में तरक्की होगी और आपकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।