Vivah Shubh Muhurt 2022 : इस साल 52 दिन रहेगा विवाह शुभ मुहूर्त, 19 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी शादियां, भीषण गर्मी कितना करेगी प्रभावित, देखें

मार्च माह में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले तीन महीनों के दौरान यह और भी प्रबल हो सकती है। 
 
Vivah Shubh Muhurt 2022 : इस साल 6 दिन बाद विवाह शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा और जो लगभग तीन महीनें खूब चलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन अप्रैल से लेकर नवंबर तक करीब 52 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त होंगे। जिसमें विवाह करना बेहद शुभ माना जाएगा।

 

 सबसे अधिक मई और जून माह में शुभ मुहूर्त

इस बार शादियों (marriage muhurat in 2022) के लिए मई और जून में सबसे ज्यादा मुहूर्त होंगे। 2022 में अक्षय तृतीया और देवउठनी अबूझ मुहूर्त को मिलाकर शादियों के लिए कुल 52 दिन शुभ रहने वाले हैं। marriage muhurat in 2022 hindu calendar के अनुसार 10 जुलाई के बाद देवशयन होने से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 20 नवंबर तक शादियां नहीं हो सकेंगी। 28 नवंबर को शुभ मुहूर्त रहेगा।  read : Honda Shine 125 : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा शाइन हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए इतने रुपये, देखें

तीन महीने पड़ेगी भीषण गर्मी

Vivah Shubh Muhurt की तारीख तो खूब बन रहीं हैं।  परंतु मार्च माह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल से ही लू शुरू हो जाएंगी जो पूरे पश्चिम भारत को काफी प्रभावित करेंगी। इतना ही नहीं, इस बार पहाड़ों पर भी बर्फ पिघल चुका है। इस घटना को लेकर वैज्ञानिक भी लगातार अध्यन कर रहे हैं। अब देखना होगा कि गर्मी का कितना असर विवाह पर पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार 2022 में शुभ विवाह-मुहूर्त 15 अप्रैल से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सभी अधिक मुहूर्त मई माह में देखने को मिल रहे हैं। देखा जाए तो मई में 12 दिन विवाह के लिए अच्छा योग रहेगा। वहीं, अप्रैल में 7 दिन विवाह के लिए शुभ बताए गए हैं।  read  also :  Honda Activa Price hiked : कंपनी ने मार्च में बेचे 3 लाख 21 हजार स्कूटर, अब एक्टिवा 6जी और एक्टिवा 125 के बढ़ा दिए दाम, देखें

महीने के अनुसार विवाह शुभ दिन (Vivah Shubh Muhurt 2022 )

  • अप्रैल - 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27  

  • मई -  2, 3, 4, 9, 10, 12, 18, 20, 21, 24, 26, 27

  • जून - 1, 5, 6, 8, 10, 11, 14, 17, 20, 21, 22, 23

  • जुलाई - 3, 6, 7, 8, 9

  • नवंबर - 28

  • दिसंबर - 2, 3, 4, 7, 8, 9

( कुछ पंचांग में भेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है और परिवर्तन हो सकता है।)

अनसूझ, स्वयं सिद्ध मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ विशेष दिवस होते हैं जिसमें आप अनूसझे विवाह कर सकते हैं। इस बार अगले महीनों में 4 दिवस ऐसे ही आएंगे। जिसमें आप विवाह कर सकेगें। इन दिवस के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। (उक्त तारीख श्री राजधानी पंचाग से लिए गए हैं।)

  1. अक्षय तृतीय (आखा तीज) Akshaya Tritiya (Akha Teej)  - 3 मई 2022

  2. भडरिया नवमी (Bhadriya Navami) - 8 जुलाई

  3. विजयदशमी (Vijayadashami) - 5 अक्टूबर

  4. देवउठानी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) - 4 नवंबर

शादी, बथर्ड पार्टी सहित अन्य किसी भी समारोह के  डिजिटल इनविटेशन कार्ड डिजाइन कराने  के लिए  क्लिक करें।