कौन होगा गुजरात का नया मुख्यमंत्री? 3 बजे होगी बैठक, यूपी का 2 डिप्टी सीएम फार्मूला अपनाया जा सकता है

भाजपा  (BJP)ने सभी विधायकों को अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सभी विधायक भाजपा कार्यालय पहुंच गए है। जानकारों का कहना है कि गुजरात में दो डिप्टी सीएम का  मॉडल लागू किया जा सकता है। 
 
देश के मुख्य राज्यों में माने जाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Former chief minister Vijay rupani) ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से अटकलने लगाई जा रही है कि विधायक दल का नेता किसी चुना जाएगा। इस लिस्ट में कई सारे नाम हैं जो सामने आए हैं। आज भाजपा कार्यालय पर 3 बजे बैठक होने वाली है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी चुना जा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर नितिन पटेल के आवास की सुरक्ष बढ़ा दी गई है। अब से एक घंटे बाद स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम कौन होगा। 

 

भाजपा ने सभी विधायकों को अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सभी विधायक भाजपा कार्यालय पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार अगर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायकों से गुजरात का नया मुख्यमंत्री नियुक्त होता है तो इन हालात में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरषोत्तम रुपाला तथा दीव के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल का नाम बाहर हो जाता है और मौजूदा विधायकों में जो चेहरे सबसे आगे हैं उनमें डिप्टी सीएम नितिन पटेल (Deputy CM Nitin Patel) तथा विधायक आरसी फलदू का नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर तथा प्रल्हाद जोशी गुजरात पहुंच गए हैं और 3 बजे होने वाली बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा।

 

चुने जा सकते हैं 2 डिप्टी सीएम

 

जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक मुख्यमंत्री तथा दो उप मुख्यमंत्री का फार्मूला अपना सकती है और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक उप मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय तथा दूसरा उप मुख्यमंत्री ओबीसी समुदाय से हो सकता है। पढ़ें - BIG BREAKING: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अचानक इस्तीफ़ा, चुनाव में रह गया था 15 महीने का समय।

 

राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि हमारी पार्टी मजबूत, पॉपुलर और अनुभवी नेता को सीएम बनाएगी। सीएम पद के लिए घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा चाहिए। पर्यवेक्षकों ने गुजरात के नेताओं के साथ बात की है। उन्होंने कहा, विकास का काम आगे बढ़ाने वाला मुख्यमंत्री होगा, मजबूत, लोकप्रिय और अनुभवी नेता को भाजपा मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, ''एक महत्वपूर्ण बैठक में हमें भी रहने का आदेश दिया गया है। हमारे राष्ट्रीय महांमंत्री बीएल संतोष भी आ चुके हैं, संगठन के गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव भी पहुंच चुके हैं। घर घर में पहचाना जाने वाला मुख्यमंत्री होगा। जो निरीक्षक आए हैं उन्होंने हर उस व्यक्ति से बात की है और कर रहे हैं जिनके बारे में वे समझते हैं कि बात करनी चाहिए।'' पढ़ें - PM मोदी अगर जांच करवा दें तो CM योगी जाएंगे जेल : ओमप्रकाश राजभर।

 

गुजरात: नितिन पटेल के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

 

गुजरात में अगला मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, इसका फैसला 3 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा लेकिन इससे पहले यह जानकारी मिली है कि मौजूदा उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के घर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जिन लोगों का नाम आगे चल रहा है उनमें नितिन पटेल भी शामिल हैं।