BIG BREAKING: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अचानक इस्तीफ़ा, चुनाव में रह गया था 15 महीने का समय

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को राज्यपाल से मिलकर उन्होंने इस्तीफे के ऐलान कर दिया। गुजरात मे अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने है।
 | 
Cm vijaya rupani

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। रुपाणी ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अगले साल अक्टूबर नवंबर में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।

 बीते कुछ दिनों से गुजरात सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लग रही थीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके गुजरात आने का कोई तय शेड्यूल नहीं था। हालांकि गुरुवात रात को अमित शाह अपनी बहन के घर पहुंचे थे तो लगा कि पारिवारिक काम से आए होंगे, लेकिन अब लग रहा है कि शायद सत्ता में बदलाव के सिलसिले में ही वे गुजरात पहुंचे होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था।

इस्तीफे के बाद रुपाणी ने कहा, "मुझे जो काम मिला मैंने उसे पूरा किया। आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे इमानदारी से निभाऊंगा"।

रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को बंपर जीत मिली थी। जिसके बाद रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।