मौसम अपडेट : अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और जून में सताएगी लू, जानिए क्या है IMD का अलर्ट....

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। आइए जानते हैं अप्रैल से जून तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।
 
देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। Delhi-NCR में सुबह हल्की ठंडी हवा महसूस की जा रही है। दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगती है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हीट वेब को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं IMDने क्या कहा.....READ ALSO:-   UP : आतिशबाजी में विस्फोट से मकान हुआ ध्वस्त, मां-बेटे की मौत, दो बेटियां अस्पताल में भर्ती; जेसीबी हटा रहीं मलबा

 

तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। इसके साथ ही मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है। ऐसा महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने की संभावना है।

 

 

 

केंद्र सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है
वहीं, केंद्र सरकार ने भी आम चुनाव और गर्मी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने भीषण गर्मी की भविष्यवाणी के बीच आगामी चुनावों के मद्देनजर हितधारकों से मुलाकात की है। सारी तैयारियां की जा रही हैं।